पाकिस्तानी सिनेमा की भारत में अक्सर चर्चा सुनने को मिलती है. इस सिनेमा की कई कहानियों को लोगों ने खूब पसंद किया है. अब एक बार फिर से पाकिस्तानी सिनेमा सुर्खियों में आ गया है. इस बार यह किसी टीवी सीरियल से नहीं बल्कि अपनी अलग तरह की फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल पाकिस्तान की पहली सुपरहीरो फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसके वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. पाकिस्तान की इस फिल्म का नाम उमरो अय्यार है. उमरो अय्यार का ट्रेलर रिलीज होती सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
इस फिल्म में हम्जानामा के किस्से-कहानियां देखने को मिलेंगे. हम्जा की कहानियों में तिलिस्मी दुनिया का जिक्र है. जिसका नाम तिलिस्म-ए-होशरुबा है. फिल्म उमरो अय्यार में की कहानी यहीं से देखने को मिलेगी. उमरो अय्यार का निर्देशन अजफर जाफरी ने किया है. इस फिल्म में लीक रोल में उस्मान मुख्तार हैं. उनके अलावा उमरो अय्यार में अली काजमी, फरन ताहिर, दानियाल राहील, सनम सईद, हम्जा अली अब्बासी, ओसामा करामात, सिमी राहेल, सना फखर, मंजकर सेहबाई, सलमान शौकत और उलूमी करीम भी हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
उमरो अय्यार के ट्रेलर में इन सभी कलाकारों का एक्शन अंदाज देखते ही बन रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के वीएफएक्स के लिए 10 अलग-अलग देशों के प्रोफेशनल्स ने काम किया है. खास बात यह है कि फिल्म उमरो अय्यार में पहली बार कोई पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक्शन करती हुई नजर आने वाली है. इस एक्ट्रेस का नाम सनम सईद है. सनम सईद पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उमरो अय्यार का यह ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है. यह फिल्म जून 2024 में ईद-उल-अदहा को रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं