विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

स्कूल में दो महिला टीचर्स के बीच फिल्मी स्टाइल में जमकर हुई मारपीट, VIDEO देख यूजर्स बोले- 'कुछ नहीं बस इंग्लिश वाली…'

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल की दो महिला टीचर्स आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं. वहीं बात यहां तक पहुंच गई है कि दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई है.

स्कूल में दो महिला टीचर्स के बीच फिल्मी स्टाइल में जमकर हुई मारपीट, VIDEO देख यूजर्स बोले- 'कुछ नहीं बस इंग्लिश वाली…'
स्कूल में हुई दो महिला टीचरों की लड़ाई
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन गाने, डांस और फनी वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिसे लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल की दो महिला टीचर्स आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं. वहीं बात यहां तक पहुंच गई है कि दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई है. वहीं यूजर्स इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल करते दिख रहे हैं.

दो टीचर्स के बीच हुई लड़ाई

वायरल वीडियो की बात करें तो यह कासगंज का बताया जा रहा है. जहां पर दो टीचर्स आपस में लड़ते हुए एक-दूसरे के बाल खींचते हुए दिख रहे हैं. वहीं बात इस हद तक बढ़ गई है कि दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई है. इसी बीच दो टीचर्स दोनों टीचर्स को छुड़ाने की कोशिश करती दिख रही हैं. हालांकि वह मान नहीं रही हैं.

कमेंट्स की लगी बहार

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की बहार आ गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'' कुछ नहीं बस इंग्लिश वाली मैडम ने हिंदी वाली मैडम से इंग्लिश में बात कर दिया.'' तो दूसरे ने लिखा, ‘'ये टीचर्स हैं तो बच्चों पर क्या असर पड़ेगा.''

psmtvvj8

इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर मजाक करते हुए भी दिख रहे हैं. दरअसल, एक ने वीडियो बनाने वाले पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘'खुद वीडियो बना रही है और दूसरो को बचाओ बचाओ बोल रही है.'' वहीं दूसरे ने लिखा, ‘'तुम्हें वीडियो बनाना जरुरी था.''

बता दें, वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों के करियर और पढ़ाई का हवाला देते हुए इन दो टीचर्स को बर्खास्त करने की बात कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers, Teacher Fight, Teachers Fight, Viral Video, Video Viral, Fight Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com