बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस ट्वीट का निशाना महाबलीपुरम के बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की स्वच्छता पहल है. 'आर्टिकल 15' के निर्देशक ने शनिवार की रात को ट्वीट करते हुए कहा, "वह एक खराब अभिनेता है और हमें खराब एक्टिंग पसंद है." इस ट्वीट के नीचे प्रधानमंत्री की एक तस्वीर को साझा कर एक यूजर ने लिखा, "मोदीजी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है." अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है.
Viral Video: इस लड़की ने 'भांगड़ा' से TikTok पर मचाया तहलका, देखें 5 धांसू वायरल वीडियो
He's a bad actor and we like bad acting.
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) 12 अक्तूबर 2019
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के ट्वीट पर एक और यूजर ने पीएम मोदी (PM Modi) की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "यह आदमी मेरी बात कर रहा है." एक यूजर ने यह भी कहा, "लेकिन खराब एक्टर्स भी अच्छी चीजें सिखा सकते हैं. यह कहना उचित होगा कि अगर प्रधानमंत्री कर सकते हैं, तो हम भी कर सकते हैं. केवल जरूरत अपने प्रेरणा को ढूंढ़ने की है."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यूजर्स ने यह अनुमान लगाया है कि फिल्मकार अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) उतने पसंद नहीं हैं, इसलिए वह ट्वीट कर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं