विज्ञापन

Twisha Sharma Death: सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने जताई नाराजगी, बोलीं- कई भारतीय माता-पिता अपनी बेटी को एक वस्तु मानते हैं

भोपाल में शादी के कुछ महीनों बाद महिला की मौत के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है. सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाज की सोच और बेटियों की स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

Twisha Sharma Death: सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने जताई नाराजगी, बोलीं- कई भारतीय माता-पिता अपनी बेटी को एक वस्तु मानते हैं
भोपाल दहेज केस पर छलका चिन्मयी का दर्द
नई दिल्ली:

भोपाल में सामने आए शादी के बाद मौत के दर्दनाक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. एक बेटी, जिसने कुछ महीने पहले ही नए सपनों और उम्मीदों के साथ शादी की थी, उसकी मौत की खबर से हर कोई बेचैन है. सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है. अब सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने भी इस घटना पर ऐसा बयान दिया है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला दिया. उन्होंने समाज की उस सोच पर सवाल उठाए, जहां शादी के बाद बेटियों को जैसे हमेशा के लिए विदा कर दिया जाता है.

शादी के 5 महीने बाद आई मौत की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी और पेशे से वकील समर्थ सिंह से हुई थी. परिवार ने बेटी को खुशी-खुशी विदा किया था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही महीनों बाद ऐसा दर्दनाक दिन देखना पड़ेगा. 12 मई की रात ट्विशा अपने ससुराल के घर में मृत पाई गईं. इसके बाद परिवार ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर कौर की आखिरी पोस्ट, 6 दिन पहले हुई थीं लापता, नहर में मिला शव

जांच में जुटी इन्वेस्टिगेटिव टीम

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी. इस केस की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम भी बनाई गई है. वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह का नाम भी मामले में सामने आया है. परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था.

चिन्मयी श्रीपादा ने कही दिल छू लेने वाली बात

सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कई भारतीय परिवार आज भी बेटियों को एक ऐसी चीज समझते हैं, जिसे शादी के बाद ससुराल को सौंप दिया जाता है. अगर उसके साथ कुछ गलत हो जाए तो भी समाज चुप रहता है. चिन्मयी की ये बात लोगों के दिल को छू गई. कई यूजर्स ने भी कमेंट कर कहा कि आज भी बेटियों को बराबरी का दर्जा देने की जरूरत है.

परिवार ने उठाए कई गंभीर सवाल

ट्विशा के परिवार ने जांच प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई है. परिवार का कहना है कि वो भोपाल में लगभग अकेले ये कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि मामले में सबूतों से छेड़छाड़ हो सकती है. यही वजह है कि परिवार ने घर, आसपास की सड़कों और एआईआईएमएस भोपाल के एंट्री पॉइंट्स के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है.

इंसाफ ही नहीं, निष्पक्ष जांच की भी मांग

परिवार ने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ नहीं चाहिए, बल्कि ऐसी जांच चाहिए जिस पर हर किसी को भरोसा हो सके. उनका कहना है कि न्याय सिर्फ होना नहीं चाहिए, बल्कि लोगों को दिखना भी चाहिए कि निष्पक्ष तरीके से हो रहा है.

ये भी पढे़ं- सलमान खान पैपराजी को लेकर हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया मजाक- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayi Sripaada, Twisha Sharma Death, Bhopal Dowry Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com