विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

Video: विद्या बालन की 'तुम्‍हारी सुलु' का 'Hawa Hawai 2.0' रिलीज

फिल्‍म 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' के गाने 'तम्‍मा तम्‍मा' की तरह की इस गाने में भी गायिका कविता कृष्‍णमूर्ती की ही अवाज का इस्‍तेमाल किया गया है. इस गाने को तनिष्‍क बाग्‍ची ने रीक्रिएट किया है.

Video: विद्या बालन की 'तुम्‍हारी सुलु' का 'Hawa Hawai 2.0' रिलीज
  • फिल्‍म 'तुम्‍हारी सुलु' का 'हवाई हवाई 2.0' रिलीज
  • गाने में साड़ी पहन डिस्‍को में नाचती दिख रही हैं विद्या बालन
  • 17 नवंबर को रिलीज हो रही है फिल्‍म 'तुम्‍हारी सुलु'
नई दिल्‍ली: विद्या बालन की फिल्‍म 'तुम्‍हारी सुलु' का नया गाना 'हवा हवाई 2.0' रिलीज हो गया है. जी हां, आपके दिमाग में बिलकुल सही गाना क्‍लिक किया है. दरअसल यह गाना श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्‍म 'मिस्‍टर इंडिया' के गाने 'हवाई हवाई' का रीमेक है. श्रीदेवी को ट्र‍िब्‍यूट की तरह दिए जाने वाले इस गाने में विद्या बालन मस्‍तीभरे अंदाज में डिस्‍को में नाचती दिख रही हैं. एक आम गृहणी के किरदार में अपने सपने पूरा करने के लिए कुछ भी कर दिखाने वाली विद्या इस गाने में काफी मजेदार अंदाज में दिख रही हैं. नए म्‍यूजिक और मस्‍तीभरे अंदाज के साथ इस गाने में विद्या के साथ नेहा धूपिया और रेडियो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली आरजे मलिश्‍का भी डांस करती नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: विद्या बालन के सामने लोकल ट्रेन में लड़के ने की ऐसी हरकत कि रह गईं दंग और...

फिल्‍म 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया' के गाने 'तम्‍मा तम्‍मा' की तरह की इस गाने में भी गायिका कविता कृष्‍णमूर्ती की ही अवाज का इस्‍तेमाल किया गया है. इस गाने को तनिष्‍क बाग्‍ची ने रीक्रिएट किया है.

यह भी पढ़ें: तुम्‍हारी सुलु Teaser: 'सेक्‍सी अवाज' की प्रैक्टिस क्‍यूं कर रही हैं विद्या बालन...?

आप भी देखें विद्या बालन का यह नया गाना.



'तुम्‍हारी सुलु' की टैग लाइन है 'मैं कर सकती है'. इस फिल्म में विद्या बालन एक लेट नाइट रेडियो जॉकी के किरदार में नजर आएंगी, जो मुंबई में रहती है. विद्या बालन के पति का रोल मानव कौल ने किया है जबकि विद्या की बॉस के किरदार में नेहा धूपिया नजर आएंगी. इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है. वे इससे पहले कई एड-फिल्में बना चुके हैं. टीजर में विद्या बालन सेक्सी आवाज निकालने की कोशिश करती हुई दिख चुकी हैं.

VIDEO: Movie Review: लॉजिक नहीं हंसी का मैजिक है 'गोलमाल अगेन'



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidya Balan, Tumhari Sulu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com