विज्ञापन

Trisha Krishnan Net Worth: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ

Trisha Krishnan Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद थलापति विजय का नाम सुर्खियों में है. इसके साथ ही तृषा कृष्णन का नाम भी चर्चा में है. दरअस पिछले कुछ दिनों से इनके अफेयर की अफवाह चल रही है. ऐसे में तृषा से जुड़ी हर डिटेल पर फैन्स की नजर है.

Trisha Krishnan Net Worth: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ
तृषा कृष्णन साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं
Social Media
नई दिल्ली:

तृषा कृष्णन पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में हैं, खासकर सूर्या के साथ फिल्म 'करुप्पु' में उनकी झलक दिखने के बाद. इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कहा जा रहा है कि थलापति विजय और उनके बीच कुछ खास दोस्ती है. हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते या दोस्ती पर कमेंट नहीं किया है. 4 मई को जब तमिनाडु विधानसभा चुनाव में विजय ने जीत का परचम लहराया तो तृषा (Trisha Krishnan) भी चर्चा में थीं. उस दिन उनका जन्मदिन था और वह विजय की खुशियों में शामिल होने के लिए वह सीधे उनके घर जा पहुंची थीं. चलिए ये अफेयर और लिंकअप की बातें तो आती-जाती रहती हैं. हम नजर  डालते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ पर क्योंकि यही वो समय है जब तृषा से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात पर फैन्स की नजर है.

तृषा कृष्णन की नेट वर्थ (Trisha Krishnan Net Worth)

ETimes की एक रिपोर्ट की मानें तो तृषा कृष्णन की नेट वर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है. उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जिंदगी को धीरे-धीरे और मजबूती से बनाया है, और वह अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

साउथ सिनेमा, खासकर तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक जानी-मानी एक्ट्रेस होने के नाते, उन्हें फीस भी अच्छी खासी मिलती है. खासतौर पर 'पोन्नियिन सेल्वन' की सक्सेस के बाद. GQ India के मुताबिक तृषा को थलापति विजय के साथ फिल्म 'लियो' में अपने किरदार के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. इसके अलावा, कहा जाता है कि वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल एक्टिविटीज के जरिए करीब 9 करोड़ रुपये कमाती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रॉपर्टी की बात करें तो तृषा के पास चेन्नई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 10-12 करोड़ रुपये है. यह भी माना जाता है कि हैदराबाद में भी उनकी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत लगभग 6-7 करोड़ रुपये है.

Latest and Breaking News on NDTV

तृषा कृष्णन अपनी प्रीमियम कारों के कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं. बताया जाता है कि उनकी प्रीमियम कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज S-Class, BMW 5 Series, Range Rover Evoque और मर्सिडीज-बेंज E-Class जैसे मॉडल शामिल हैं.

वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?

तृषा कृष्णन को आखिरी बार कमल हासन और सिलंबरसन TR के साथ फिल्म 'ठग लाइफ' में लीड रोल में देखा गया था. मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा में ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी, अशोक सेल्वन, जोजू जॉर्ज, नासर और महेश मांजरेकर ने भी अहम किरदार निभाए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

आगे की बात करें तो वह आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या के साथ नजर आएंगी. यह फैंटेसी एक्शन फिल्म एक ऐसे अराजक संसार पर बेस्ड है, जहां डर, अन्याय और तकलीफें रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं. इस उथल-पुथल के बीच, एक रहस्यमयी आदमी एक हीरो के तौर पर सामने आता है. यह फिल्म 14 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com