विज्ञापन

Thalapathy Vijay Qualification: इतने पढ़े-लिखे हैं एक्टर थलपति विजय, बचपन से कर रहे हैं एक्टिंग, अब बनने जा रहे हैं CM

Thalapathy Vijay Qualification: चेन्नई के एक साधारण छात्र से लेकर सुपरस्टार और अब उभरते नेता बनने तक विजय का सफर कई मायनों में अलग और प्रेरणादायक रहा है.

Thalapathy Vijay Qualification: इतने पढ़े-लिखे हैं एक्टर थलपति विजय, बचपन से कर रहे हैं एक्टिंग, अब बनने जा रहे हैं CM
Thalapathy Vijay Education: इतने पढ़े-लिखे हैं एक्टर थलपति विजय

Thalapathy Vijay Qualification: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह सिर्फ उनकी फिल्में नहीं, बल्कि उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता भी है. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसके बाद उनके निजी जीवन, खासकर उनकी पढ़ाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. चेन्नई के एक साधारण छात्र से लेकर सुपरस्टार और अब उभरते नेता बनने तक विजय का सफर कई मायनों में अलग और प्रेरणादायक रहा है.

ये भी पढ़ें: थलापति विजय 6 साल की उम्र में मम्मी-पापा की शादी में हुए थे शामिल, बचपन की फोटो ने खोला बड़ा राज

साधारण पढ़ाई से बड़ा फैसला

विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फातिमा स्कूल, कोडंबक्कम और बाद में बालालोक स्कूल, विरुगंबक्कम में हुई. स्कूल के दिनों में वह एक आम छात्र की तरह ही थे, जिनके बारे में कोई खास अकादमिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया, लेकिन उनका कॉलेज का सफर अधूरा रह गया. अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के लिए प्रेरित किया. उस समय यह फैसला जोखिम भरा था, क्योंकि आमतौर पर छात्रों को डिग्री पूरी करने की सलाह दी जाती है, लेकिन विजय ने अपने दिल की सुनी और पूरी तरह फिल्मों की दुनिया में उतर गए.

फिल्मों से राजनीति तक और शिक्षा पर फोकस

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद विजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक बाल कलाकार से सुपरस्टार बनने तक उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन से अपनी पहचान बनाई. आज वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा भी बन चुके हैं. चुनावी रैलियों में उन्होंने शिक्षा को बड़ा मुद्दा बनाया. उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. यह सुविधा उन परिवारों को मिलेगी, जिनमें कोई सरकारी नौकरी में नहीं है. तंजावुर की एक रैली में उन्होंने इस योजना का ऐलान करते हुए इसे युवाओं के भविष्य में निवेश बताया. विजय का यह कदम दिखाता है कि भले ही उनकी अपनी पढ़ाई अधूरी रह गई, लेकिन वह चाहते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण कोई और छात्र अपनी पढ़ाई न छोड़े.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay Education, Thalapathy Vijay, Vijay School College Details, Joseph Vijay Education Qualification, Thalapathy Vijay Qualification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com