विज्ञापन

टोविनो थॉमस ने केन्या में शेर को बचाने का ऑपरेशन देखा लाइव, हाथी और शेर के साथ शेयर किया वीडियो

 केन्या के मसाई मारा में शेर को बचाने का मिशन लाइव देखने के बाद मशहूर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस ने रविवार को वहां के वाइल्डलाइफ अधिकारियों की तारीफ की.

टोविनो थॉमस ने केन्या में शेर को बचाने का ऑपरेशन देखा लाइव,  हाथी और शेर के साथ शेयर किया वीडियो
टोविनो थॉमस ने शेर को बचाने का ऑपरेशन देखा लाइव
नई दिल्ली:

 केन्या के मसाई मारा में शेर को बचाने का मिशन लाइव देखने के बाद मशहूर मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस ने रविवार को वहां के वाइल्डलाइफ अधिकारियों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनके काम करने के तरीके, लगन और दयालुता को करीब से देखना वाकई प्रेरणादायक था". एक्टर टोविनो थॉमस, जो अभी अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे केन्या के मसाई मारा में शेर को बचाने का मिशन लाइव देख रहे हैं. उन्होंने लिखा, "प्रकृति और वन्यजीवों के बड़े प्रेमी के तौर पर मसाई मारा में मेरे समय के सबसे यादगार पलों में से एक था, शेर को बचाने का ऑपरेशन देखना. इसे वाइल्डलाइफ वेटेरिनेरियन (पशु चिकित्सक), पार्क रेंजर और संरक्षण टीमों ने अंजाम दिया. उनके काम करने के तरीके, लगन और दयालुता को करीब से देखना वाकई प्रेरणादायक था."

यह भी पढ़ें- धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कॉन्सर्ट के दौरान सगाई का किया ऐलान, मंगेतर से मिलवाया 

टोविनो ने आगे कहा, "पीढ़ियों से मसाई लोग वन्यजीवों के साथ मिल-जुलकर रहते आए हैं और इस अनोखे इकोसिस्टम को बचाने में मदद करते रहे हैं. यह देखना सौभाग्य की बात थी कि कैसे वह विरासत आज भी वाइल्डलाइफ अधिकारियों और काउंटी सरकार की अथक कोशिशों से आगे बढ़ रही है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए इस प्राकृतिक धरोहर की रक्षा कर रहे हैं." एक्टर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में वे एक घायल शेरनी का इलाज कर रही रेस्क्यू टीम के साथ दिखाई दिए. टीम के डॉक्टर ने बताया कि कैसे वह शेरनी अपने झुंड से भटक गई थी और दूसरी शेरनियों के साथ लड़ाई में घायल हो गई थी. फिर कैसे उन्होंने घायल जानवर को उसके झुंड के करीब पहुंचा दिया था. डॉक्टर ने जानवर की हालत के बारे में बताया, जबकि मेडिकल टीम बेहोश जानवर के घावों का इलाज कर रही थी.

टोविनो थॉमस ने काम से ब्रेक लिया है, जबकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बालन द बॉय' को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत प्यार मिल रहा है.  इस फिल्म की क्रिटिक्स ने तारीफ की है और एक्टर सूर्या ने भी इसकी सराहना की है. कुछ दिन पहले, सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की टीम की तारीफ में एक पोस्ट लिखा था. इस फ़िल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही बहुत तारीफ मिली है. सूर्या ने लिखा, "मैंने Balan देखी और अभी भी इसके बारे में सोच रहा हूं. 'मंजुम्मेल बॉयज' के बाद, ऐसी फिल्म चुनने से पता चलता है कि चिदंबरम और उनकी टीम हमें क्या दिखाना चाहती थी."

यह भी पढ़ें-  ये गाने थे अटल बिहारी वाजपेयी के फेवरेट, इस सिंगर से था खास नाता, बेटी कहकर पुकारते थे पूर्व प्रधानमंत्री

सूर्या ने आगे कहा, "यह फिल्म मलयालम इंडस्ट्री का एक और बेहतरीन तोहफा है. डायरेक्टर को की इस अनोखी कहानी को चुनने के लिए बहुत-बहुत बधाई.  इसकी सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने लगभग सभी नए कलाकारों - @farzana.palathingal, दो लड़कों Adhiseshan KR और Muhammed Zinan - पर भरोसा किया, साथ ही Abbas के रोल में शानदार @tovinothomas को लिया और इतनी अनप्रिडिक्टेबल फिल्म बनाई."

उन्होंने फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए कहा, "हर चीज शानदार थी... एक्टिंग, स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफ़ी, म्यूजिक (@sushintdt), आर्ट और साउंड... सच में दिल को छू लेने वाली. इन नए कलाकारों की एक्टिंग देखकर मुझे लगा कि मुझे भी अपनी स्किल्स को और बेहतर करने की जरूरत है. पूरी टीम को बधाई."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tovino Thomas Age, Tovino Thomas Baby, Tovino Thomas Family, Tovino Thomas Film, Tovino Thomas First Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com