साउथ के सिनेमा की इन दिनों हिन्दी भाषी इलाकों में भी धूम है. पुष्पा और बाहुबली नॉर्थ इंडिया में भी बेहद सफल रहीं और रवि तेजा की नई फिल्म खिलाड़ी भी हिन्दी में रिलीज के लिए तैयार है. बड़े पर्दे की बिग बजट और बड़े सितारों से सजी फिल्मों को देखने के बाद अब साउथ में बनी वेब सीरीज पर भी नजर डालिए. जिस तरह दक्षिण भारतीय फिल्में दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर रही हैं, उसी तरह वेब सीरीज के हिंदी वर्जन भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं. अगर आपने अब तक कोई साउथ इंडियन वेब सीरीज नहीं देखी है तो अब देख डालिए. यहां हम आपको बता रहे हैं साउथ की टॉप 5 हिट वेब सीरीज (Top 5 Hindi Dubbed South Indian Web Series), जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में मौजूद हैं.
क्वीन (Queen)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साउथ की सीनियर और सुपरहिट स्टार राम्या कृष्णन इस वेब सीरीज में नजर आएंगी. फिल्म साउथ की पावरफुल पॉलीटिशियन जयललिता के जीवन पर बेस्ड है, जिसमें कुछ फिक्शन भी डाला गया है. वेब सीरीज में राम्या कृष्णन ने कमाल का काम किया है. वेब सीरीज के 11 एपिसोड को हिंदी में डब कर एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है.
ट्रिपल्स (Triples)
ये वेब सीरीज तीन दोस्तों की कहानी है, जो कैफे खोलने के लिए पैसे उधार लेते हैं. लेकिन जब उधार चुकाने की बारी आती है, सारा जमा पैसा चोरी हो जाता है. इस थ्रिल के साथ-साथ वेब सीरीज में एक उलझी हुई लव स्टोरी भी है. ये लव स्टोरी कैसे सुलझती है और चोरी हुए पैसे कैसे मिलते हैं, इसी पर बेस्ड है ये वेब सीरीज. इस सीरीज के हिंदी डब 8 एपिसोड डिज्नी पल्स हॉट स्टार पर उपलब्ध हैं.
वेल्ला राजा (Vella Raja)
ये एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो चार अलग-अलग किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म ड्रग्स, बचपन बचाने की कवायद और एक जानलेवा फैक्ट्री बंद करने के संघर्ष बीच चलती है. आखिर में सभी किरदार एक ही मोड़ पर आकर मिलते हैं. वेब सीरीज के दस एपिसोड अमेजॉन प्राइम पर देखे जा सकते हैं.
ऑटो शंकर (Auto Shankar)
ये सीरीज साउथ के एक खूंखार क्रिमिनल की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में खून खराबा और थ्रिल तो है ही, साथ ही एडल्ट कंटेंट भी भरपूर है. सीरीज के 10 एपिसोड हैं, जो जी-5 पर देखे जा सकते हैं.
पावा कढाईगाल (Paava Kadhaigal)
इस वेब सीरीज में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें चार अलग-अलग निर्देशकों ने डायरेक्ट किया है. एक कहानी ट्रांसजेंडर रिलेशन पर है, एक कहानी गुंडे की कहानी है, तीसरी कहानी में मिडिल क्लास फैमिली का संघर्ष है और चौथी कहानी पिता और बेटी के रिश्तों की कहानी है. ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
ये भी देखें: मलाइका अरोड़ा और डीन पांडे का योगा टाइम, कैजुअल आउटफिट में आईं नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं