विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2023

कॉमेडी के मामले में साउथ फिल्मों के महानायक हैं ब्रह्मानंदम, ये सीन्स देखकर आप भी कहेंगे- दूर दूर तक नही कोई मुकाबला

अपने काम में ब्रह्मानंदम इतने लाजवाब हैं कि म्यूट पर भी उनके सीन्स देखें तो उनके हावभाव देखकर ही हंसी आ जाती है. अगर आप इस बात पर यकीन न कर सकें तो ब्रह्मानंदम की मूवीज के कुछ सीन्स देख सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही टॉप फाइव मूवी सीन्स.

कॉमेडी के मामले में साउथ फिल्मों के महानायक हैं ब्रह्मानंदम, ये सीन्स देखकर आप भी कहेंगे- दूर दूर तक नही कोई मुकाबला
Brahmanandam: ब्रह्मानंदम के साउथ की फिल्मों में देखें ये सीन्स
नई दिल्ली:

कॉमेडी की परफेक्ट टाइमिंग, बेहतरीन एक्सप्रेशन और उम्दा एक्टिंग- हम बात कर रहे हैं उस स्टार की जो भले ही लीड रोल न निभाता हो लेकिन साउथ इंडियन मूवीज की जान है. ये स्टार हैं ब्रह्मानंदम. जो अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं. आप साउथ सिनेमा के शौकीन हैं तो इस नाम से अनजान नहीं है. अपने काम में ब्रह्मानंदम इतने लाजवाब हैं कि म्यूट पर भी उनके सीन्स देखें तो उनके हावभाव देखकर ही हंसी आ जाती है. अगर आप इस बात पर यकीन न कर सकें तो ब्रह्मानंदम की मूवीज के कुछ सीन्स देख सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही टॉप फाइव मूवी सीन्स.

सन ऑफ सत्यमूर्ति

फिल्म थोड़ी संजीदा और जज्बाती है. अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु की इस फिल्म में वैसे तो सभी मसाले हैं एक्शन, रोमांस, इमोशन और कॉमेडी की कमी पूरी की है ब्रह्मानंदम ने. फिल्म में उनकी एंट्री के बाद से ही लाइट ह्यूमर शुरू हो जाता है और एक ट्विस्ट तक जारी रहता है.

रेडी

रेडी नाम से आप ये तो समझ गए होंगे कि हिंदी फिल्म रेडी का इससे कोई कनेक्शन है. इस फिल्म को हिंदी में रेडी नाम से ही रीमेक किया था जिसमें सलमान खान नजर आए थे. फिल्म में ब्रह्मानंदम मैकडॉवेल मूर्ति के किरदार में दिखाई दिए थे. उनकी परफॉर्मेंस देखकर हंसी को आने से रोक पाना मुश्किल है.

रेस गुर्रम

इस फिल्म में ब्रह्मानंदम एक फ्रस्ट्रेटेड पुलिस कॉप की भूमिका में नजर आएंगे. जो कुछ मजेदार एक्शन के अलावा सॉन्ग और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ एक्टिंग भी करते दिखाई देंगे.

बादशाह

इस फिल्म में ब्रह्मानंदम जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगे. फिल्म में खुद ब्रह्मानंदम एक पुलिस के किरदार में हैं जो सिफारिशों के दम पर वर्दी पहने के काबिल बना है. ऐसा पुलिस वाला बनकर ब्रह्मानंदम दर्शकों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

सराइनोडु

इस फिल्म में ब्रह्मानंदम एक दिल जलाने वाले पड़ोसी की तरह दिखाई देंगे. जो अपनी पत्नी से प्यार करते हैं लेकिन साथ में बाहरवाली का भी खूब ख्याल रखते हैं. पूरी फिल्म में बड़ी बड़ी डींगे हांकने वाले इस किरदार की जब पोल खुलती है तब भी ब्रह्मानंदम की अदाकारी लोटपोट कर देती है.

सितारों से भरा आसमान: शिल्पा, करिश्मा और जान्हवी स्पॉट हुईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmanandam Comedy Scene, South Indian Comedy Movies, ब्रह्मानंद साउथ इंडियन मूवी लिस्ट, Brahmanandam, Brahmanandam Comedy Scene, Brahmanandam Comedy, Brahmanandam Film, Brahmanandam New Film, Brahmanandam South Film, Brahmanandam Film Dubbed In Hindi, South Film Dubbed In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, ब्रह्मानंदम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com