विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2022

Top 10 Actors 2022: कार्तिक से लेकर रणबीर तक साल 2022 में रहा इन एक्टर्स का बोलबाला, अलग ही काम से फेमस हुए नंबर 4 वाले हीरो

Top 10 Actors 2022: साल 2022 में भले ही बॉलीवुड की कुछ मेगा स्टारर और बड़ी बजट की फिल्में न चली हों, लेकिन ऐसे कुछ एक्टर्स जरूर हैं, जिनके काम को पसंद किया गया और दर्शकों का उन्हें ढरों प्यार मिला.

Top 10 Actors 2022: कार्तिक से लेकर रणबीर तक साल 2022 में रहा इन एक्टर्स का बोलबाला, अलग ही काम से फेमस हुए नंबर 4 वाले हीरो
साल 2022 में इन एक्टर्स ने मारी बाजी
नई दिल्ली:

Top 10 Actors 2022: साल 2022 में भले ही बॉलीवुड की कुछ मेगा स्टारर और बड़ी बजट की फिल्में न चली हों, लेकिन ऐसे कुछ एक्टर्स जरूर हैं, जिनके काम को पसंद किया गया और दर्शकों का उन्हें ढरों प्यार मिला. दर्शकों के चहेते और साल 2022 के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट हम यहां लेकर आए हैं. इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं.

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की सफलता ने कार्तिक के करियर को नया आयाम दिया है. इसके साथ ही कार्तिक इस साल के सबसे हिट एक्टर्स में शुमार हो गए. साल के अंत में उनफी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म फ्रेडी रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इस साल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे. करीब पांच सालों की मेहनत के बाद बनी उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म में रणबीर और आलिया की जोड़ी खूब पसंद की गई. फिल्म रिलीज के पहले ही आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध गए थे.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इस साल कुल पांच फिल्मों में नजर आए, हालांकि इनमें से ज्यादातर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. साल 2022 में अक्षय की रक्षा बंधन, कठपुतली, बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रामसेतु रिलीज हुई. पिछली फिल्मों के असफल रहने के बाद अक्षय ने रामसेतु के साथ धमाकेदार वापसी की. फिल्म ने करीब 125 करोड़ का कारोबार किया.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस साल सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए. उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही लेकिन रणवीर के काम को पसंद किया गया. हालांकि रणवीर को पॉपुलैरिटी इस साल उनके न्यूड फोटोशूट को लेकर मिली, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हुई और एक्टर को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.  

शाहिद कपूर

साल 2022 में शाहिद कपूर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी में दिखाई दिए. यह उसी नाम की तेलुगु फिल्म का रीमेक है, जो एक पूर्व क्रिकेटर के बारे में है. बड़े पर्दे से तीन साल के ब्रेक के बाद शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए. जर्सी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही. बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद फिल्म को समीक्षकों ने सराहा और शाहिद कपूर के प्रदर्शन की प्रशंसा हुई.

वरुण धवन

2022 में वरुण धवन एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा, जुग जुग जियो में नजर आए. फिल्म 24 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म में वरुण धवन के परफॉर्मेंस की समीक्षकों ने सराहना की और फिल्म हिट रही. इसके बाद वरुण धवन हॉरर कॉमेडी भेड़िया में नजर आए.

अजय देवगन

2022 में अजय देवगन ने एक्शन-ड्रामा मूवी रनवे 34 में पायलट की भूमिका निभाई. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आए, हालांकि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन अजय देवगन के काम को पसंद किया गया.

विक्की कौशल

विक्की कौशल इस साल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी के बाद वह हर जगह छाए रहे. साल के अंत में उनकी फिल्म गोविंदा मेरा नाम रिलीज हो रही है, जिसमें कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर उनके साथ नजर आएंगी.

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ इस साल फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आए. ये फिल्म पहली फिल्म हीरोपंती की तरह उतनी सफल साबित नहीं हो पाई.

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन के साथ साल 2022 में ड्रामा और फंतासी बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड में नजर आए. फिल्म में उन पर फिल्माया गाना मानिके काफी चर्चा में रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 10 Actors 2022, Bollywood Top 10 Actors 2022, 2022 Best Actors, Goodbye 2022, Alvida 2022, Year Ender 2022, Kartik Aaryan, Ranbir Kapoor, Ranveer Singh, Akshay Kumar, Sidharth Malhotra, Shahid Kapoor, 2022 Popular Actors, 2022 के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com