विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7: सलमान खान का मैजिक बरकरार, 300 करोड़ छूने की तैयारी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने साल के आखिरी में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया जो पूरे साल भर की फिल्में नहीं कर सकीं.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7: सलमान खान का मैजिक बरकरार, 300 करोड़ छूने की तैयारी
Tiger Zinda Hai : फिल्म में सलमान खान का एक लुक
  • 'टाइगर जिंदा है' ने देश-दुनिया में कमाए करीब 300 करोड़
  • फिल्म के पूरे हुए एक हफ्ते
  • सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं फिल्म के स्टार
नई दिल्ली: सलमान खान ने Box Office पर ऐसा धमाका किया जो पूरे साल भर की फिल्में नहीं कर सकीं. पिछले 6 दिन के भीतर 'टाइगर जिंदा है' ने भारतीय सिनेमाघरों और ओवरसीज मिलाकर कुल 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें गुरुवार की कमाई को भी जोड़ दिया जाए तो लगभग 300 करोड़ रुपए के करीब पहुंचने वाला है. फिलहाल अभी 300 करोड़ क्लब में में शामिल होने के लिए 2-3 दिन और भी लग सकते हैं, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. देखा जाए तो यह साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 6: 250 करोड़ पार हुई सलमान खान की फिल्म

बता दें कि फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़ और बुधवार को 17.55 रु. कमाए थे. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सलमान और कैटरीना की इस फिल्म ने बुधवार तक कुल 190 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी.फिलहाल अभी तक गुरुवार की कमाई की कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं है. उम्मीद है कि रिलीज के 7वें दिन की घरेलू सिनेमाघरों की कमाई जोड़ ली जाए तो फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. 

वैसे यह फिल्म सिर्फ देश में नहीं विदेश में भी धुआंधार कमाई कर रही है. सोमवार तक फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा की ओवरसीज कमाई कर डाली थी. वहीं, क्रिसमस के दिन फिल्म ने यूके (6.55 करोड़), ऑस्ट्रेलिया (4.71 करोड़) और न्यूजीलैंड (1.96 करोड़) को मिलाकर लगभग 13 करोड़ रुपये कमाए. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म अब तक दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

VIDEO: 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 7, Tiger Zinda Hai Box Office Collection, Tiger Zinda Hai, Salman Khan, Katrina Kaif, Tiger Zinda Hai Overseas Collection, Salman Khan Rs. 300 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com