अगर आप एंटरटेनमेंट के नाम पर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद एक्साइटिंग हो सकता है क्योंकि इस हफ्ते एक, दो या तीन नहीं बल्कि 15 फिल्में रिलीज होने वाली हैं और वो भी सभी अलग-अलग तरह की. इस हफ्ते, भारत भर के सिनेमाघरों में रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का मिक्स देखने को मिलेगा क्योंकि 15 नई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्मों से लेकर तेलुगु और तमिल थ्रिलर तक के नाम शामिल हैं. दर्शकों के पास चुनने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. चलिए नजर डालते हैं 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली सभी नई फिल्मों पर.
1- सिंगल सलमा
कलाकार: हुमा कुरैशी, श्रेयस तलपड़े, सनी सिंह
निर्देशक: नचिकेत सामंत
भाषा: हिंदी
कैटेगरी: रोमांटिक कॉमेडी
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
2- ओमेन
कलाकार: अजय कुमार, निश्मा शेट्टी
निर्देशक: विभीन एस. संतोष
भाषा: कन्नड़
कैटेगरी: हॉरर थ्रिलर
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
3- ऑपरेशन पद्मा
कलाकार: नरेश मेदी, कन्नयागरी राजिता सैंडी
निर्देशक: कार्तिकेय वी
भाषा: तेलुगु
कैटेगरी: एक्शन थ्रिलर
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
4- ब्रैट
कलाकार: रमेश इंद्रा, डार्लिंग कृष्णा
निर्देशक: शशांक
भाषा: कन्नड़
कैटेगरी: एक्शन थ्रिलर
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
5- कर्मण्ये वाधिकारस्ते
कलाकार: ऐरा दयानंद, ब्रह्माजी
निर्देशक: अमरदीप चल्लापल्ली
भाषा: तेलुगू
कैटेगरी: एक्शन क्राइम ड्रामा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
6- वन टू चा चा चा
कलाकार: ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा
निर्देशक: अभिषेक राज, रजनीश ठाकुर
भाषा: हिंदी
कैटेगरी: कॉमेडी
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
7- बुगोनिया
कलाकार: एम्मा स्टोन, जेसी पेलेमन्स
निदेशक: योर्गोस लैंथिमोस
भाषा: अंग्रेजी
कैटेगरी: साई-फाई कॉमेडी
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
8- 18 हार्टबीट: लाइव रिकॉर्डिंग
कलाकार: अवशी ठाकुर, रौनक चंदन
निर्देशक: अनुराग झा
भाषा: हिंदी
कैटेगरी: म्यूजिकल रोमांस
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
9- आन पावम पोलथथु
कलाकार: रियो राज, मालविका मनोज
निदेशक: कलैयारासन थंगावेल
भाषा: तमिल
कैटेगरी: कॉमेडी ड्रामा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
10- मारुथा
कलाकार: दुनिया विजय, श्रेयस मंजू, वी. रविचंद्रन
निदेशक: एस. नारायण
भाषा: कन्नड़
कैटेगरी: ड्रामा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
11- द ताज स्टोरी
कलाकार: परेश रावल, जाकिर हुसैन
निदेशक: तुषार अमरीश गोयल
भाषा: हिंदी
कैटेगरी: कोर्टरूम ड्रामा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
12- मास जथारा
कलाकार: रवि तेजा, श्रीलीला
निदेशक: भानु भोगवरपु
भाषा: तेलुगू
कैटेगरी: एक्शन एंटरटेनमेंट
रिलीज डेट: 1 नवंबर, 2025 (प्रीमियर 31 अक्टूबर से)
13- आर्यन
कलाकार: वाणी भोजन, चंद्रू, वाणी कपूर
निदेशक: प्रवीण के
भाषा: तमिल
कैटेगरी: क्राइम थ्रिलर
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2025
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं