विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2023

फोटो में दिख रही यह मासूम बच्ची है बॉलीवुड की सुपरस्टार, स्क्रीन पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उड़ा देती है लोगों के होश, पहचाना ?

कई लोग तो इन स्टार के बचपन की फोटोज देखकर दंग रह जाते हैं कि क्या उनका फेवरेट स्टार बचपन में इतना क्यूट दिखता था. ऐसी ही एक सेंसेशनल स्टार के बचपन की तस्वीरें हम आज आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

फोटो में दिख रही यह मासूम बच्ची है बॉलीवुड की सुपरस्टार, स्क्रीन पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उड़ा देती है लोगों के होश, पहचाना ?
क्यूट सी इस बच्ची ने आज जीत लिया है करोड़ों दिल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार के करोड़ों फैंस हैं जो अपने फेवरेट स्टार पर दिल और जान छिड़कते हैं. बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले चहेते स्टार बचपन में कितने क्यूट दिखते थे, अधिकतर फैंस इससे अनजान रहते हैं. कई लोग तो इन स्टार के बचपन की फोटोज देखकर दंग रह जाते हैं कि क्या उनका फेवरेट स्टार बचपन में इतना क्यूट दिखता था. ऐसी ही एक सेंसेशनल स्टार के बचपन की तस्वीरें हम आज आपके साथ शेयर कर रहे हैं. इस वक्त ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से गदर मचाए हुए हैं लेकिन बचपन में ये इतनी प्यारी लगती थी, आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे.

जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के जरिए अपने सेंसेशनल लुक का गर्दा उड़ाने आ रही दीपिका पादुकोण की. दीपिका हाल में पठान के अपने एक शानदार गाने के चलते काफी सुर्खियों में है. ऐसे में फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को कई ऐसे रंगों में देखना चाहते हैं जिनकी झलक लोगों ने ना देखी हो. चलिए आज हम आपको कॉकटेल एक्ट्रेस के उस रूप से पहचान कराते हैं जिसे देखकर आपको मुंह से हाऊ स्वीट निकल जाएगा.

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

इस तस्वीर को देखिए जरा, गोल मटोल सी दीपिका कितनी प्यारी लग रही हैं. इस फोटो वाले वीडियो में दीपिका के बचपन के कितने ही रंग दिख रहे हैं. कहीं वो स्वीट सा लहंगा पहन कर छोटे छोटे बालों में दिख रही हैं तो कभी बच्चों वाली साइकिल पर क्यूट लुक दे रही हैं. इसमें एक फोटो में टीनेजर दीपिका हाथ में कुछ पुरस्कार लिए खड़ी हैं और उनके चेहरे की चमक देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

इस फोटो में आप दीपू को देखकर वाकई खुशी से पागल हो जाएंगे. मंकी कैप लगाए छोटी सी गुड़िया जैसी दीपिका मुंह में अंगूठा दबाए मुस्कुरा रही हैं. ऐसी तस्वीर को देखकर कौन इन पर प्यार ना बरसाए. इस फोटो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा है- इंदिरानगर की गुंडी हूं मैं.

इस फोटो में दीपिका काले रंग के लकड़ी के घोड़े पर क्यूट स्माइल दे रही हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि वो फोटो देखकर स्माइल दे रही हैं.

इस फोटो अलबम  को देखकर आपको दीपिका पर प्यार आ जाएगा. इसमें एक फोटो में वो अपने पापा की गोद में दिख रही हैं और एक फोटो में मां की गोद में दिख रही हैं.एक फोटो में वो किसी बच्चे के जन्मदिन पर काटे जा रहे केक को एकटक देख रही हैं. एक बेहद प्यारी फोटो में वो बिलकुल नन्हीं सी हैं और उलटे पेट सो रही हैं.

इन तस्वीरों को देखकर आप वाकई नहीं मान पाएंगे कि ये क्यूट सी बच्ची बड़ी होकर एक शानदार एक्ट्रेस बन गई है और इसने कई ब्लॉकबस्टर और शानदार फिल्में दी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Childhood Photo, दीपिका पादुकोण, Deepika Padukone Childhood Pics, Deepika Padukone Bollywood, Deepika Padukone Class Picture, Deepika Padukone Films, Deepika Padukone Fashion, Deepika Padukone Pathan, Deepika Padukone News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com