फोटो में दिख रहे इस बंदे को पहचानते हैं आप? ये अपने जमाने की मशहूर कॉमेडियन हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को जी भरकर हंसाया. कहते हैं कि इस एक्टर ने अपनी पूरी जिंदगी में शराब की एक बूंद भी गले के नीचे नहीं उतारी लेकिन कैमरे के सामने आते ही ये बिलकुल पियक्कड़ इंसान बन जाते थे. अगर आप इस कॉमेडियन को पहचान गए हैं तो आपकी बॉलीवुड फैन की बादशाहत कायम है. लेकिन अगर आप नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम बताए देते हैं. ये बॉलीवुड के 60 और 70 के दशक के मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर हैं. जॉनी वॉकर ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपने काम से लोगों का खूब मनोरंजन भी किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई की बस में कंडक्टरी करते थे जॉनी वॉकर
1925 में मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में जॉनी वॉकर का जन्म हुआ. तब उनका नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी रखा गया. उनके पिता कपड़ा मिल में मजदूर थे और किन्हीं कारणों से जब मिल में काम बंद हुआ तो उनका परिवार रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई आ गया. यहां बड़ा होने पर परिवार का पेट भरने के लिए जॉनी वाकर ने मुंबई में ही बस कंडक्टर की नौकरी शुरू कर दी. अपने जबरदस्त कॉमिक अंदाज और अजीबोगरीब किस्से सुनाने के तरीके के चलते बस के लोग उनसे काफी खुश रहते थे.
बस में मिला काम
इसी दौरान एक्टर बलराज साहनी ने बस में ही जॉनी वॉकर की प्रतिभा को पहचान लिया. उस वक्त बलराज साहनी गुरुदत्त के लिए बाजी फिल्म की पटकथा लिख रहे थे. उन्होंने जॉनी वॉकर का काम देखा तो गुरुदत्त के पास जाकर ऑडिशन देने को कहा. बलराज साहनी के कहने पर जॉनी वॉकर स्टूडियो पहुंचे. वो शराब नहीं पीते थे लेकिन जब गुरुदत्त ने ऑडिशन में उनको शराबी का रोल करने के लिए कहा तो जॉनी वॉकर ने इतने शानदार तरीके से शराबी का रोल किया कि गुरुदत्त ने तुरंत उनको अपने फेवरेट व्हिस्की ब्रांड जॉनी वॉकर का नाम देते हुए फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिया. 1951 में बाजी सुपरहिट साबित हुई और इसी के साथ जॉनी वॉकर के करियर की रेल भी चल निकली.
जाने कहां मेरा जिगर गया जी...आज भी किया जाता है याद
जॉनी वाकर ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इसमें बाजी के साथ साथ प्यासा, जाल, बरसात, टैक्सी ड्राइवर, मिस्टर एंड मिसेज 55, श्रीमती 420, आंधियां,मधुमती, कागज के फूल जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में हीरो के साथ साथ कॉमेडियन के तौर पर जॉनी वॉकर जनता के दिलों पर छा गए. उन पर फिल्माए गए गाने काफी हिट हुए. जाने कहां मेरा जिगर गया जी, दिल जो तेरा घबराए, ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों को गुदगुदा देते हैं.
जब पैपराजी ने रणवीर सिंह से कहा, "आग लगा दिया", तो दीपिका पादुकोण ने दी स्माइल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं