70 और 80 के दशक की फिल्मों में बड़े सुपरस्टारों का जलवा था. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना की फिल्में लोगों को जमकर एंटरटेन करती थी. इस दौर में सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उस वक्त मास्टर बिट्टू छाया हुआ था. वही मास्टर बिट्टू जिसे देखकर आज भी जहन में सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम आ जाता है. दरअसल आज हम एक ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट की बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में ज्यादातर अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया है. बचपन में सुपर क्यूट नजर आने वाले मास्टर बिट्टू अब कैसे दिखने लगे हैं और क्या करते हैं चलिए आपको बताते हैं.
अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल करके मिली शोहरत
मास्टर बिट्टू 70 के दशक की फिल्मों में सुपरस्टार्स के बचपन का रोल प्ले करने में माहिर था. अमिताभ के बचपन का रोल उनको कई बार मिला और इसी के चलते उन्हें काफी नेम और फेम मिला. इतना ही नहीं धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स के साथ मास्टर बिट्टू को कई फिल्में मिली. मास्टर बिट्टू तो इनका स्क्रीन नेम था, इनका असली नाम है विशाल देसाई. याराना, चुपके चुपके, अनोखा बंधन, अपनापन जैसी सुपरहिट फिल्मों में लोगों को क्यूट विशाल देसाई काफी पसंद आए. उस दौर की लगभग हर दूसरी फिल्म में मास्टर बिट्टू नजर आते थे और उनको चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काफी पॉपुलैरिटी भी मिली.
एक्टिंग के बाद फिल्म मेकिंग में बनाया करियर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

विशाल देसाई ने बाल कलाकार बनकर खूब नाम और पैसा कमाया. लेकिन जब उनको बाल कलाकार के रोल मिलने बंद हो गए तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया. वो चाहते तो एक्टर के रूप में आगे बढ़ सकते थे लेकिन उन्होंने फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाने की सोची. बड़े होने पर विशाल देसाई टीवी इंडस्ट्री की तरफ मुड़ गए और उन्होंने कई टीवी सीरियल डायरेक्ट किए.
अब बने फेमस डायरेक्टर
विशाल देसाई ने हेमा मालिनी के साथ सीरियल कामिनी दामिनी को भी असिस्ट किया. इसके साथ ही विशाल ने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस को ज्वाइन किया और उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया. इन फिल्मों में अनिल कपूर की फिल्म विरासत, अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ, बाबुल और बागवान भी शामिल है. फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ साथ विशाल एक बड़े एंटरटेनमेंट चैनल में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर भी काम कर रहे हैं. 2019 में विशाल ने वीरगति नामक फिल्म डायरेक्ट की थी. ये फिल्म मराठी और हिंदी में जी 5 पर स्ट्रीम की गई थी.
Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं