बॉलीवुड में यूं तो स्टार किड्स की भरमार रहती है लेकिन कुछ एक्टर ऐसे हैं जो अपनी सेलेब फैमिली से इतर बॉलीवुड में कमाल करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही एक एक्टर है जिसके घर में कई सुपरस्टार हैं, इसके चाचा अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं, चाचा के साथ साथ चचेरे भाइयों ने भी बॉलीवुड में सक्सेस के झंडे गाड़ दिए हैं. लेकिन इनसे अलग इस एक्टर को अटेंशन पाने का जरा भी शौक नहीं है. इसने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी है और एक हिट फिल्म के रिलीज होने से पहले इंडिया छोड़कर चला गया. अगर आप इसे नहीं पहचान पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं.
फिल्मों से लिया ब्रेक
जी हां बात हो रही है शानदार वर्सेटाइल एक्टर अभय देओल की. अभय देओल, धर्मेंद्र के भतीजे हैं और सनी देओल और बॉबी देओल के चचेरे भाई हैं. लेकिन इसके बावजूद अभय ने अपने करियर में सफलता अलग ढंग से हासिल की है.अभय देओल एक्टर के खाते में कई शानदार फिल्में हैं और कुछ ब्लॉक बस्टर फिल्में भी हैं. लेकिन सक्सेस का स्वाद चखने के बाद अभय ने ढेर सारी फिल्में साइन करने की बजाय एक लंबा ब्रेक किया और देश छोड़कर चले गए.अभय ऐसे एक्टर हैं जिन्हें नेम और फेम की कोई चाहत नहीं है और वो इस बात को कई बार कह चुके हैं. उनका मानना है कि उनको पब्लिक फिगर कहलाना पसंद नहीं है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन फिल्मों में किया काम
अभय देओल ने 2008 में फिल्म देव डी साइन की थी. इस फिल्म ने काफी सक्सेस हासिल की. फिल्म महज 11 करोड़ में बनी और उसने 20 करोड़ से ज्यादा कमा डाले. तब अभय काफी फेमस हो गए थे. इस फिल्म के रिलीज होने से ऐन पहले अभय न्यूयॉर्क चले गए. उन्होंने कहा कि उन्हें लाइमलाइट पसंद नहीं है और वो इसे लेकर काफी सेंसेटिव हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद अभय देश लौटे और इसके बाद उन्होंने जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी सुपर डुपर हिट दी. अभय ने इन फिल्मों के अलावा रांझना, हैप्पी भाग जाएगी, शंघाई, ओए लक्की लक्की ओए जैसी शानदार फिल्में दी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं