विज्ञापन

वो बॉलीवुड एक्टर, जिसने ठुकराई थी द ओडिसी के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की इंटरस्टेलर, बाद में हॉलीवुड स्टार की लगी लॉटरी

क्रिस्टोफर नोलन की सुपरहिट फिल्म में काम करने का मौका मिला था, लेकिन इस बॉलीवुड अभिनेता ने शेड्यूल की वजह से इसे छोड़ दिया. बाद में वही किरदार हॉलीवुड स्टार ने निभाया.

वो बॉलीवुड एक्टर, जिसने ठुकराई थी द ओडिसी के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की इंटरस्टेलर, बाद में हॉलीवुड स्टार की लगी लॉटरी
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को इरफान खान ने किया था मना

क्रिस्टोफर नोलन का नाम दुनिया के सबसे टैलेंटेड फिल्मकारों में लिया जाता है. उनकी फिल्मों का हिस्सा बनने का सपना हॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कलाकार देखते हैं. इन दिनों उनकी नई फिल्म ‘द ओडिसी' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान के पास नोलन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक में काम करने का मौका आया था. यह ऑफर किसी छोटे-मोटे किरदार का नहीं था, बल्कि फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाने वाले कैरेक्टर का था. हालांकि परिस्थितियां ऐसी बनीं कि इरफान को यह बड़ा मौका छोड़ना पड़ा और बाद में वही रोल एक मशहूर हॉलीवुड स्टार की झोली में चला गया.

इंटरस्टेलर में मिला था अहम रोल

साल 2014 में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘इंटरस्टेलर' आज भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में इरफान खान को डॉ. मैन (Dr. Mann) का किरदार ऑफर किया गया था. यह कहानी का बेहद महत्वपूर्ण रोल था, लेकिन उस समय अभिनेता पहले से अपनी फिल्म ‘द लंचबॉक्स' की शूटिंग में व्यस्त थे. डेट्स और शूटिंग शेड्यूल के टकराव की वजह से उन्होंने इंटरस्टेलर का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया.

बाद में मैट डेमन ने निभाया वही किरदार

इरफान खान के फिल्म छोड़ने के बाद डॉ. मैन का रोल हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन को मिला. इंटरस्टेलर रिलीज होने के बाद दुनियाभर में बड़ी सफलता साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा. दिलचस्प बात यह रही कि जिस फिल्म को इरफान मजबूरी में नहीं कर पाए, वह बाद में नोलन के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई. वहीं, इरफान ने भी अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई.

‘द ओडिसी' को लेकर फिर चर्चा में हैं नोलन

क्रिस्टोफर नोलन अब अपनी नई फिल्म ‘द ओडिसी' के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं. यह फिल्म रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और इसका विशेष प्रीमियर मुंबई में भी आयोजित किया गया. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे और जेंडाया जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हो रही इस फिल्म से दर्शकों और फिल्म समीक्षकों दोनों को काफी उम्मीदें हैं. वहीं, इंटरस्टेलर से जुड़ा इरफान खान का यह किस्सा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर-मोहम्मद रफी ने गाए जिनके गीत, पूरी जिंदगी लगा 'बी-ग्रेड' फिल्मों का ठप्पा, मौत से पहले दिए दो सुपरहिट गाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Christopher Nolan, Irrfan Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com