विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने साथ काम करने से किया मना तब जया बच्चन की एक हां ने बदली किस्मत, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से बदला बिग बी का करियर

अमिताभ बच्चन का जब जया बच्चन की सहेलियों ने उड़ाया था मजाक, तो भिड़ गई थीं एक्ट्रेस, सेट पर बिग बी नहीं धर्मेंद्र से करती रहती थीं बातें.  

अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने साथ काम करने से किया मना तब जया बच्चन की एक हां ने बदली किस्मत, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से बदला बिग बी का करियर
अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से चमकी किस्मत

कुछ रिश्ते किसी फिल्मी कहानी की तरह होते हैं, जो स्ट्रगल से शुरू होकर एक मजबूत और परिपक्व अंजाम पर पहुंच जाते हैं. ऐसा ही रिश्ता जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बीच था. जब अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में ठीक से पैर नहीं जमा पाए थे, तब जया बंगाली और हिंदी सिनेमा की उभरती स्टार थीं. वह हमेशा से एक शांत और सुलझी हुई लड़की के तौर पर जानी जाती थीं. आज हम जया बच्चन के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि अभिनेत्री 9 अप्रैल को 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 

बचपन से फिल्मों की दुनिया का हिस्सा थीं जया बच्चन

Latest and Breaking News on NDTV

कहते हैं कि उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है, लेकिन जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का रिश्ता बिल्कुल इसके विपरीत था. आज के स्टार सक्सेस का स्वाद चखने के बाद शादी के बारे में सोचते हैं, वहीं जया ने अमिताभ बच्चन को उस वक्त अपना दिल दे दिया था, जब वे हिंदी सिनेमा में कुछ खास नाम तक नहीं बना पाए थे, जबकि जया बचपन से फिल्मों से काम कर रही थीं. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण' के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे

जया बच्चन की सहेलियों ने अमिताभ बच्चन को कह दिया था लकड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया था. बहुत कम लोग जानते हैं कि जया बच्चन ने जब पहली बार अमिताभ बच्चन को फिल्म स्टूडियो में देखा था, तो उनकी सादगी और पर्सनैलिटी की दीवानी हो गई थी. अपने मन की बात उन्होंने अपनी सहेलियों से भी कही थी, लेकिन उनकी सहेलियों को अभिनेता बिल्कुल पसंद नहीं आए थे, और उन्होंने जया के सामने ही अमिताभ को 'लकड़ी' कह दिया था और कहा था कि अभिनेता के चेहरे पर सिर्फ बड़ी-बड़ी आंखें हैं. यह सुनकर जया भड़क गई थी और कहा था कि उन्हें यकीन है कि अभिनेता हिंदी सिनेमा में कुछ बड़ा करेंगे.

मैग्जीन देखकर बिग बी को जया बच्चन की खूबसूरती का हुआ एहसास

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, अमिताभ बच्चन को एक मैगजीन की फोटोशूट को देखकर जया की खूबसूरती का अहसास हुआ था. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जया संस्कारी और मॉर्डन दोनों थी और उन्हें ऐसी ही लड़की की तलाश थी. फिल्म गुड्डी के सेट से दोनों के बीच नजदीकियों का सिलसिला शुरू हुआ, हालांकि उस वक्त वे अमिताभ से ज्यादा समय धर्मेंद्र के साथ शूटिंग पर बिताती थी. 

अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने काम करने से किया था मना

Latest and Breaking News on NDTV

जया धर्मेंद्र से भी अभिनेता के बारे में बात करती थीं. कहा जाता है कि शुरुआती करियर में फ्लॉप फिल्म के चलते अभिनेत्रियों ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया था और तब जया ने 'जंजीर' फिल्म में काम करने के लिए हां की थी और 'जंजीर' सुपर हिट फिल्म रही थी. जंजीर वो फिल्म थी जिसने फ्लॉप अमिताभ बच्चन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनके गले लगाने से डर गई थीं कपिल देव की साली, क्रिकेटर को आना पड़ा था बीच में

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com