विज्ञापन
This Article is From May 15, 2023

The Kerala Story Box Office Collection Day 10: द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, संडे को कमा लिए इतने करोड़

अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी स्टारर द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है. यह फिल्म साल 2023 की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर है.

The Kerala Story Box Office Collection Day 10: द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, संडे को कमा लिए इतने करोड़
The Kerala Story Box Office Collection Day 10: फिल्म ने दसवें दिन कमाए करोड़ों
नई दिल्ली:

The Kerala Story Box Office Day 10: विवादित फिल्मों में भले ही द केरल स्टोरी (The Kerala Story) का नाम गिना जा रहा है, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी लाइन फिल्म की कामयाबी की ओर इशारा करती हुई नजर आ रही है. जहां फिल्म लगातार कमाई कर रही है तो वहीं दसवें दिन भी द केरल स्टोरी ने करोड़ों का कारोबार किया. द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 9 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में कुल ₹112.99 करोड़ कमाए. यहां फिल्म का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है. 

द केरल स्टोरी ने दसवें दिन कमाए इतने करोड़ (The Kerala Story Box Office Collection Day 10)
अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी स्टारर द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना ली है. यह फिल्म साल 2023 की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर है. शुरुआत आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपने दसवें दिन 25-30 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 135 करोड़ के पार पहुंच गई है. इस फिल्म ने हालिया रिलीज सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को भी पीछे छोड़ दिया है.

कमाई की बात करें तो पहले दिन 8.03 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़ और पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़, सातवें दिन 12.5 करोड़, आठवें दिन 12.23 करोड़, नौवें दिन 19.50 का कलेक्शन किया. फिल्म को सुदिप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है.

ये भी देखें: राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kerala Story, The Kerala Story Box Office Collection, The Kerala Story Box Office Collection Day 10, The Kerala Story Box Office Collection Sunday, The Kerala Story Worldwide Collection, The Kerala Story Total Collection, The Kerala Story Watch On You Tube, The Kerala Story Imdb Ratings, The Kerala Story Story, The Kerala Story Director, The Kerala Story Controversy, Adah Sharma, Bollywood Movie, Siddhi Idnani, Yogita Bihani, Sonia Balani, The Kerala Story Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com