विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2018

ठाणे सीडीआर मामला: पुलिस ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जारी किया समन

ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) घोटाला मामले में जांच के सिलसिले में उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और एक वकील को समन जारी किया है.

ठाणे सीडीआर मामला: पुलिस ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जारी किया समन
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फाइल फोटो)
  • नवाजुद्दीन को पुलिस ने जारी किया समन
  • ठाणे पुलिस ने कहा, ये सीडीआर केस है
  • उनकी पत्नी और वकील को भी समन
नई दिल्ली: ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) घोटाला मामले में जांच के सिलसिले में उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी पत्नी और एक वकील को समन जारी किया है. इस मामले का खुलासा जनवरी में हुआ था. पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक त्रिमुखी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ ने पुलिस को बताया था कि एक वकील ने निजी जासूसों से अभिनेता की पत्नी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड प्राप्त किए थे जिसके बाद तीनों को समन जारी किया गया.

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बताया, 'ठाकरे' के लिए नवाजुद्दीन पहली पसंद क्यों

त्रिमुखी ने कहा, गिरफ्तार किये गये तीन आरोपी प्रसाद पालेकर, अजिंक्य नागरगोजे और जिगर मखवाना ने पुलिस को बताया कि एक वकील ने निजी जासूसों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी की सीडीआर हासिल की थी. इसलिए इसकी पुष्टि करने के लिए हमने उन्हें बुलाया है. 

बाल ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' का First Look रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शानदार अपियरेंस

गत 24 जनवरी को इस सीडीआर रैकेट कातब पता चला था, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने जिले के कलवाक्षेत्र से चार निजी जासूसों को पकड़ा था. बाद में रजनी पंडित नामक महिला जासूस को भी गिरफ्तार कर लिया गया. तब से अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

(इनपुट भाषा से)

VIDEO: नवाजुद्दीन सिद्दीकी से खास मुलाकात

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Thane CDR Case, Police Issued Summons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com