विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

Tejas First Look: फाइटर पायलट के लुक में नजर आईं कंगना रनौत, फोटो हुई वायरल

Tejas First Look: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'तेजस' (Tejas) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है.

Tejas First Look: फाइटर पायलट के लुक में नजर आईं कंगना रनौत, फोटो हुई वायरल
Tejas First Look: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'तेजस' (Tejas) का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
  • कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
  • फाइटर पायलेट के अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस
  • कंगना रनौत का फर्स्ट लुक दर्शकों को भी आया पसंद
नई दिल्ली:

Tejas First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बीते कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म 'पंगा' से खूब धमाल मचाया था. पंगा के बाद एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'तेजस' (Tejas) में नजर आने वाली हैं और हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है. कंगना रनौत अपने इस लुक में एक हाथ में हेल्मेट लिए फाइटर पाइलट के अंदाज में दिख रही हैं. कंगना रनौत का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं. कंगना रनौत का यह लुक न केवल देखने में जबरदस्त है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण का भी बेहतर उदाहरण पेश कर रहा है. 

सना खान के एक्स बॉयफ्रेंड ने Video पोस्ट कर कहा, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं', तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'तेजस' (Tejas) से जुड़े इस लुक को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "युनिफॉर्म में उन सभी बहादुर और मजबूतत महिलाओं के लिए जो देश के लिए बलिदान करती हैं.' कंगना अपनी अगली फिल्म में एयरफोर्स पायलट की भूमकिा अदा करने वाली हैं, जिसका शीर्षक है "तेजस." अपने इस लुक को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने उन सभी महिलाओं को सम्मान दिया, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया.

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पूछा सवाल, बोले- बगैर मुहूर्त के हमारी मृत्यु भी हो जायेगी...

बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'तेजस' (Tejas) की घोषणा इसी साल जनवरी में हुई थी. इस फिल्म को जहां रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं इसका निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू हो सकती है और यह अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है. बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत पंगा के जरिए महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण पेश कर चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Tejas, Tejas First Look, Kangana Ranaut First Look Of Tejas, Tejas First Look Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com