तनिष्ठा चटर्जी बॉलीवुड के साथ-साथ थिएटर के लिए भ जानी जाती हैं. इन दिनों वह अपने थियेटर शो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां भारत के हर एक शहर में उनका शो ब्रेस्ट ऑफ कैंसर का आयोजन हो रहा है. एक्ट्रेस काफी लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. वह इस शो के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने की कोशिश कर रही हैं. ऐक्ट्रेस ने साथ 2003 में फिल्म स्वराज से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह बॉलीवुड की काफी बड़ी फिल्मों में नजर आई.
तनिष्ठा की फिल्मों में गुलाब गैंग, आई लव न्यू ईयर जैसी तमाम बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है. एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी जाना माना चेहरा हैं. हाल ही में तनिष्ठा ने एनडीटीवी से बात की. उन्होंने अपने थियेटर शो के साथ-साथ अपने कैंसर से जुड़ी कड़वी यादों के बारे में खुलासा किया.
थियेटर शो में चल रही हैं बिजी
तनिष्ठा चटर्जी ने कहा कि मेरा हमेशा से थिएटर का बैकग्राउंड रहा है. उन्होंने कहा, मैं नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से पास आउट हूं. मेरा थिएटर से करियर शुरू हुआ था और मैं थिएटर हमेशा से करती रही हूं. एक्टर को थिएटर करने में बहुत मजा आता है. इन दिनों हम शो ब्रेस्ट ऑफ लक कर रहे हैं. हमारा यह शो देश के हर एक बड़े शहरों में हुआ जा रहा है, जिसमें इंदौर भोपाल लखनऊ जैसे बड़े शहरों का नाम शामिल है. मैं खुद एक ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हूं. मेरे इलाज के दौरान यह प्ले लिखना शुरू किया और मेरे साथ में प्ले में बॉलीवुड एक्टर शरिब हशमी नजर आ रहे हैं. जब मेरा इलाज चल रहा था तब हम दोनों में बात की कि हमको इस विषय पर प्ले करना चाहिए.
उन्होंने कहा, मुझे कभी भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मुझे स्टेज फोर ब्रेस्ट कैंसर हो जाएगा. इसके बाद में शारिब से मिली और हम दोनों ने डिसाइड किया कि हम इस विषय पर कुछ करेंगे. क्योंकि शारिब की पत्नी भी माउथ कैंसर से पीड़ित हैं. हम दोनों बहुत ही पॉजिटिव लोग हैं. इस प्ले को हमने डिप्रेसिव नहीं बनाया है. हम इसको एक रोम कॉम इंटरटेनमेंट करने वाला प्ले बनाया है. लोग ब्रेस्ट कहने में शर्माते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं एक फिल्म डायरेक्टर की है जिसको मैंने लिखा भी है इसके अलावा मैं एक सिंगर भी हूं. फिल्म का नाम फुल प्लेट है. उस फिल्म को लेकर मैं काफी सारे फिल्म फेस्टिवल्स में जा रही हूं और फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे.
जब डॉक्टर का आया फोन
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैं डॉक्टर के पास अपना चेकअप कराने गई थी. उस वक्त मुझे डॉक्टर ने कैंसर की जांच कराने के लिए कहा. उस वक्त में काफी डरी हुई थी लेकिन मैंने डॉक्टर के कहने पर कैंसर की जांच कराई. इसके बाद एक दिन में जावेद अख्तर जी के घर पर पार्टी में थी. मेरे पास अचानक डॉक्टर का फोन आया और मैं डॉक्टर के पास गई तो मुझे पता चला कि मैं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हूं. उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? मुझे यह भी पता नहीं था कि मेरा कितने दिन का जीवन है. लेकिन मैंने इस बीमारी का हिम्मत से सामना किया. बीमारी के समय मेरे दोस्तों ने मेरा बहुत सपोर्ट किया. आज मैं आप सबके बीच में हूं और अपना काम कर रही हूं. मैं इस शो के माध्यम से लोगों से यही कहना चाहती हूं कि ऐसी बीमारियों का हिम्मत से सामना करना चाहिए. कभी भी डरना नहीं चाहिए. बहुत से लोग बीमारी का नाम सुनते ही डर जाते हैं.
यह भी पढ़ें: एटली ने देख लिया रामायणम् का ट्रेलर, 4000 करोड़ की फिल्म की झलक देख ये था सुपरस्टार डायरेक्टर का रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं