विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2018

Seesaw में बैठते ही उदास हुए तैमूर अली खान, दोस्त खिलखिलाती रही; देखें Video

ताजा वीडियो में तैमूर अली खान अपनी दोस्त कायनात सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों Seesaw में बैठे हैं.

Seesaw में बैठते ही उदास हुए तैमूर अली खान, दोस्त खिलखिलाती रही; देखें Video
दोस्त कायनात के साथ खेलते हुए तैमूर अली खान
नई दिल्ली: करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की गिनती इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में होती है. तैमूर की उम्र सिर्फ डेढ़ साल है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं. मीडिया का अटेंशन बटोरना वह बखूबी जानते हैं, साथ ही उनकी क्यूटनेस का आधा हिन्दुस्तान दीवाना है! करीना-सैफ के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता है. ताजा वीडियो में तैमूर अपनी दोस्त कायनात सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों Seesaw में बैठे हैं. हालांकि, वीडियो में कायनात हंसती-खिलखिलाती दिख रही हैं, जबकि तैमूर के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है.

करीना कपूर से की गई ग्रुप फोटो की रिक्वेस्ट तो क्यूट अंदाज में बेबो बोलीं- मैंने तेल लगा रखा है

देखें, वीडियो...
प्ले स्कूल जाने को तैयार नहीं तैमूर, मां ने हाथ पकड़कर अंदर खींचा

तैमूर अली खान इन दिनों मां करीना के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. टीवी एक्टर रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सांह की बेटी कायनात, तैमूर की अच्छी दोस्त हैं. दोनों को लंदन में एक-साथ खेलते हुए देखा गया. इस दौरान करीना और प्रियंका भी मौजूद रही. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर और कायनात के कई वीडियो जारी किए हैं. एक खास वीडियो में तैमूर बबल गन चला रहे हैं.

देखें वीडियो...
 

(@taimuralikhanx) on

 
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर ने प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया है. जब से तैमूर प्ले स्कूल जा रहे हैं, तब से रोजाना उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखती हैं. वजह यह कि छोटे नवाब इतने क्यूट और कूल अंदाज में दिखाई देते हैं, हर किसी की नजर उन्हीं पर टिक जाती है. तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था. तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में हैं. 

तैमूर अली खान की इस तरह हुई प्ले स्कूल में एंट्री, Viral हुआ उनके Cute अंदाज वाला वीडियो

तैमूर के सुर्खियों में होने की पहली वजह तो उनका नाम ही था, जिसे लेकर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे, और तैमूर नाम रखने को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया था. यही नहीं, तैमूर मीडिया में काफी चर्चित भी हैं. अक्सर उनकी ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती है. कभी वे रोते हुए नजर आते हैं तो कभी पोज देते हुए. करीना कपूर खान भी तैमूर के जन्म के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई और उनकी पहली रिलीज फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रही, जो 1 जून को रिलीज हो चुकी है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Viral Video, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com