विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2021

करीना के लाडले तैमूर अली खान ने मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, लोग बोले- गोल्ड मैडल यही लाएगा...देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी मां करीना के साथ जब बाहर निकलते हैं तो कूद कर मीडिया के सामने धमाकेदार एंट्री मारते हैं

करीना के लाडले तैमूर अली खान ने मारी ऐसी धमाकेदार एंट्री, लोग बोले- गोल्ड मैडल यही लाएगा...देखें Video
तैमूर ने मारी धमाकेदार एंट्री
नई दिल्ली:

करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान खूब लाइमलाइट में रहते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस से ज्यादा सुर्खियां उनके दोनों बेटे ही बटोरते हैं. हाल ही में करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे जेह को जन्म दिया है, जिसके बाद वे खूब चर्चा में आ गई हैं. वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन तैमूर और जेह की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रही हैं. इसी क्रम में तैमूर अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मीडिया के लोगों के सामने धमाकेदार एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं.

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर तैमूर के इस वीडियो को शेयर किया है, जो इस समय खूब चर्चा में है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी मां करीना के साथ जब बाहर निकलते हैं तो कूद कर मीडिया के सामने धमाकेदार एंट्री मारते हैं. तैमूर के बाद करीना भी निकलती हैं, जिसके बाद वे जाकर गाड़ी में बैठ जाती हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “भारत के लिए हाई जंप में गोल्ड मेडल यही लाएगा". तो वहीं कुछ लोग करीना के एटीट्यूड के बारे में बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

बात करें करीना कपूर के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी. हाल ही में एक्ट्रेस प्रेगनेंसी के ऊपर अपनी किताब ‘प्रेगनेंसी बाइबिल' को लेकर खूब चर्चा में रही थीं. उनकी यह किताब अमेजन पर लॉन्च होते ही बेस्ट सेलिंग किताब बन गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Viral Video, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Jeh Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com