अभिनेत्री तब्बू हास्य फिल्म ‘जवानी जानेमन' में नजर आएंगी. उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे. निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की. दोनों कलाकार करीब 20 साल के अंतराल के बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. आखिरी बार दोनों ‘हम साथ साथ हैं' में नजर आये थे. दोनों अभिनेता 1996 में आई फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही' में भी काम कर चुके हैं. सैफ अपने बैनर ‘ब्लैक नाइट फिल्म्स' के तहत ‘पूजा एंटरटेनमेंट' और ‘नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स' के साथ मिलकर इस फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' का बनाया मजाक, ट्विटर पर यूं आए मजेदार रिएक्शन
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘जवानी जानेमन' एक हास्य फिल्म है. सैफ ने एक बयान में कहा, ‘‘तब्बू एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं. पटकथा में उनका किरदार वाकई में बहुत मजेदार है और मुझे खुशी है कि वह इस भूमिका को निभाने के लिए सहमत हो गयी हैं. मैं इसे लेकर आशान्वित हूं.'' फिल्म पर अगले महीने से काम शुरू होगा और पहले 45 दिन की शूटिंग लंदन में होगी.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं