विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2020

वाइन में बिस्कुट डुबाकर खाती नजर आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- क्रिसमस रेसिपी...देखें Video

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वाइन में बिस्कुट डुबाकर खाती नजर आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- क्रिसमस रेसिपी...देखें Video
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का वीडियो हुआ वायरल
  • स्वरा भास्कर का वीडियो हुआ वायरल
  • बताई क्रिसमस की बेहद ही आसान रेसिपी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने बेहद ही खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिसमस के दिन स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Video) ने एक बेहद ही नायाब रेसिपी अपने फैन्स के साथ साझा की है. इस रेसिपी का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल, वीडियो में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर वाइन में बिस्कुल डुबाकर खाती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कह रही हैं, "दोस्तों, ये है सबसे अच्छी क्रिसमस रेसिपी."

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) वीडियो में आगे कह रही हैं, "बिस्कुट को बेहद ही सावधानी के साथ वाइम में डुबाएं और फिर उसे फटाफट खा जाएं." स्वरा भास्कर के इस वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 


बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों और अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. एक्टिंग की दुनिया से जुड़े होने के बाद भी स्वरा भास्कर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बेबाकी से ट्वीट करती हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म शीर-कोर्मा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में स्वरा भास्कर के साथ दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. इससे पहले स्वरा भास्कर फ्लेश में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आई थीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker Video, Swara Bhasker Video Viral, Swara Bhasker Instagram, Swara Bhasker Christmas Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com