विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2022

रोहमन से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन ने लिया एक और बच्चा गोद ? वायरल हो रहा बच्चे का वीडियो 

सुष्मिता की दो बेटियां हैं. एक उन्होंने साल 2000 में और दूसरी साल 2010 में गोद ली थी. दोनों का नाम रिनी और आलीशा है. वहीं अब खबर आ रही है कि सुष्मिता सेन ने अब एक बेटे को गोद लिया है.

रोहमन से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन ने लिया एक और बच्चा गोद ? वायरल हो रहा बच्चे का वीडियो 
रोहमन से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन ने लिया एक और बच्चा गोद ?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं. वे अपने फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं. जब से सुष्मिता और रोहमन का ब्रेकअप हुआ है सुष्मिता के चाहने वालों की निगाहें उनपर बनी हुई हैं. वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी बेटियों के साथ एक छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है. जिसके बाद फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि सुष्मिता ने अब एक बेटा भी गोद ले लिया है. 

बच्चे की वायरल हो रही वीडियो 
सुष्मिता की दो बेटियां हैं. एक उन्होंने साल 2000 में और दूसरी साल 2010 में गोद ली थी. दोनों का नाम रिनी और आलीशा है. वहीं अब खबर आ रही है कि सुष्मिता सेन ने अब एक बेटे को गोद लिया है. सुष्मिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की दोनों बेटियों के साथ पीले रंग की-टी शर्ट में एक बेटा भी नजर आ रहा है.

फैंस के यूं आए कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर एक्ट्रेस की सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुष्मिता जी आप प्रेरणा हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपने एक मिसाल कायम की है. सुष्मिता सेन के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'आर्या 2' रिलीज हुई है. इस सीरीज में सुष्मिता के काम और दमदार एक्टिंग ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Kids, Sushmita Sen Adopted A Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com