- सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
- बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे एक्टर
- सुशांत के पिता ने की बिहार सीएम से सीबीआई जांच की मांग
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे देश को काफी झटका लगा है. एक्टर ने 34 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर फैंस से लेकर नेता भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. बता दें कि एक्टर ने टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने 'काय पो चे' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था.
निधन और अंतिम संस्कार
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते 14 जून को आत्महत्या कर ली थी. वह अपने बांद्रा स्थित घर में अपार्टमेंट की छत से लटके पाए गए थे. हालांकि, मुंबई पुलिस को उनके आसपास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. निधन के अगले दिन 15 जून को सुशांत सिंह राजपूत का विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया था. अंतिम संस्कार के लिए एक्टर के परिवार से उनके पिता और दो बहनें पटना से मुंबई आई थीं. इसके साथ ही कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार में केस दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर 17 जून को सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ बिहार में एक केस दर्ज कराया गया था. एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया था कि 8 लोगों ने सुशांत को आत्महत्या करने पर मजबूर किया है.
रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराया बयान
18 जून को सुशांत सिंह राजपूत की अस्थितां पटना में गंगा नदी में विसर्जित की गईं. इसके साथ ही 18 जून को ही सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं.
पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट
24 जून को मुंबई पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली थी, जिसमें कहा गया था कि उनके शरीर पर किसी तरह का कोई भी निशान नहीं है. रिपोर्ट में बताया कि उनका निधन दम घुटने की वजह से हुआ है, साथ ही उनके नाखून भी बिल्कुल साफ पाए गए थे.
संजना सांघी का बयान दर्ज
30 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना सांघी ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दिया था. बांद्रा पुलिस स्टेशन पर उनसे करीब 7 घंटे पूछताछ की गई थी. इसके साथ ही एक्टर की बहन मीतू सिंह, उनके पति और सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी भी इस दिन पुलिस से मिले थे.
संजय लीला भंसाली से पूछताछ
6 जुलाई को मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत को करीब 4 फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया था. इन फिल्मों में गोलियों की रासलीला: राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत शामिल है.
टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी और आदित्य चोपड़ा के बयान हुए दर्ज
11 जुलाई को मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) की पूर्व मैनेजर रेश्मा शेट्टी का बयान दर्ज किया था. उनसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 5 घंटे पूछताछ की गई थी. 18 जुलाई को आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को अपना बयान दिया था और उनसे 4 घंटे तक पूछताछ की गई.
महेश भट्ट से हुई पूछताछ
27 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपना बयान दर्ज कराया था. वहीं, 28 जुलाई को मुंबई पुलिस ने धर्मा प्रोडक्शन की सीईओ अपूर्वा मेहता का भी बयान दर्ज किया.
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
27 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों पर पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर एक्टर के बैंक एकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का भी आरोप लगाया था.
फॉरेंसिक रिपोर्ट और नया खुलासा
29 जुलाई को आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह पाया गया कि जो कपड़े सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या करने के लिए इस्तेमाल किये थे, वह एक्टर का वजन उठा सकते हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने यह दावा किया कि एक्टर के परिवार ने मुंबई पुलिस को चार महीने पहले ही आगाह किया था कि वह सही लोगों के साथ नहीं हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस जांच के लिए मुंबई भी पहुंची. पटना पुलिस के मुंबई पहुंचने के बाद सामने आया कि मुंबई पुलिस जांच में उनका सहयोग नहीं कर रही है.
सीबीआई जांच की सिफारिश
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने 4 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने सुशांत के मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की. सीएम नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं