विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा

Sushant Singh Rajput Doppelganger: सुशांत सिंह राजपूत के हजारों फैंस हैं. लेकिन हम आपको उनकी तरह हूबहू दिखने वाले एक शख्स की झलक दिखाने वाले हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा
Sushant Singh Rajput Look Alike सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

Sushant Singh Rajput Look Alike: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वो सितारा हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की लेकिन बॉलीवुड में आउटसाइडर होते हुए भी ऐसे चमके कि सबके दिलों पर राज किया. 21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत को जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में मानव के किरदार के लिए जाना जाता है. हालांकि छोटे पर्दे पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रूख किया. उन्होंने काइ पो छे, एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन 14 जून 2020 में उनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमा दे दिया. वहीं आज बी लोग उन्हें याद करते रहते हैं. इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल, जो हुबहू उनके जैसा दिखता है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत की बताया जेरोक्स कॉपी | Sushant Singh Rajput Look Alike Instagram

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यंग लड़का, जिसका हेयरस्टाइल, स्माइल और आंखें बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत से मिल रहा है. दरअसल, इस लड़के का नाम अयान है, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है. वहीं 295के फॉलोअर्स उनके पोस्ट को पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा- सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए

फैंस बोले- सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली से मिलवा दो

इंस्टाग्राम पर अयान की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट किए हैं और कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली से उन्हें जरुर मिलवाना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, वेलकम बैक सुशांत सर. तीसरे यूजर ने लिखा, जस्ट लाइक सुशांत सर. वहीं ज्यादातर फैंस उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की कार्बन कॉपी कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- इमरान खान ने बताया बेटी की दोस्त नहीं आती घर, कहा- सिंगल पिता के पास नहीं भेजते पेरेंट्स, हैरान हुई परिणीति चोपड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Look Alike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com