विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2023

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी दिखते हैं ऋतिक रोशन के स्टंटमैन, मंसूर अली खान की PHOTOS देख कर फैंस हुए इमोशनल

ऋतिक के स्टंटमैन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल दिखते हैं. फैंस ने भी मंसूर को लुक में सुशांत सिंह की कॉपी बताया. तस्वीर में ऋतिक रोशन और मंसूर एक जैसी काली शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी दिखते हैं ऋतिक रोशन के स्टंटमैन, मंसूर अली खान की PHOTOS देख कर फैंस हुए इमोशनल
सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी दिखते हैं मंसूर अली खान
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन के साथ हाल ही में उनके स्टंटमैंन की फोटो वायरल हो हुई है. यह फोटो उनकी 2022 में आई फिल्म विक्रम वेधा के सेट की है. सेट पर वह मंसूर अली खान नाम के स्टंटमैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को एक पपराज़ो ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर की, कैप्शन में लिखा कि ऋतिक के स्टंटमैन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल दिखते हैं. फैंस ने भी मंसूर को लुक में सुशांत सिंह की कॉपी बताया. 

तस्वीर में ऋतिक रोशन और मंसूर एक जैसी काली शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं. फैंस ने कहा कि मंसूर लंबे बालों और दाढ़ी के साथ सुशांत की जेरोक्स कॉपी लगते हैं. एक फैन ने लिखा, "ओह गॉड सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी. एक अन्य ने लिखा, "स्टंटमैन एसएसआर जैसा दिखता है." एक अन्य फैन ने लिखा, "तथ्य यह है कि वह एसएसआर की तरह दिखता है, उसका नाम भी मंसूर है. एक्टर की 2018 में आई फिल्म केदारनाथ के कैरेक्टर का नाम भी मंसूर था. एक और ने कमेंट किया, "एक पल को लगा सुशांत है ऋतिक के साथ.

फोटो को मंसूर ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी क्योंकि उन्होंने ऋतिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे भाई ऋतिक रोशन. आप शुद्ध दिल वाले सुपर स्टार हैं,  जमीन से जुड़े, विनम्र, केयरिंग और प्यार करने वाले इंसान. आप हमेशा दूसरों की प्रतिभा की सराहना और सम्मान करते हैं. साथ ही एक सुपर फ्रेंडली भी इंसान भी हैं.… 

पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित विक्रम वेधा उनकी 2017 की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी. मूल फिल्म में आर माधवन, विजय सेतुपति, वरलक्ष्मी सरथकुमार और श्रद्धा श्रीनाथ लीड रोल में थे. यह 2017 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. ऋतिक के साथ फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Doppelganger Mansoor Ali Khan, Mansoor Ali Khan, Mansoor Ali Khan Photo Video, Hrithik Roshan Stuntman, Hrithik Roshan Stuntman Manoor Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com