सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन्स सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा उनके परिवार के लोग भी इस संबंध में पोस्ट लिख रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जीजा विशाल कीर्ति (Vishal Kirti) ने भी एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सुशांत के साथ अपनी फोटो शेयर कर पूछा कि क्या सुशांत को न्याय मिल पाएगा? विशाल कीर्ति (Vishal Kirti Post) इस पोस्ट पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने Paparazzi से की अपील, बोले- बेटी की फोटो क्लिक न करें
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जीजा विशाल कीर्ति (Vishal Kirti) ने लिखा: "क्या हम फिनिश लाइन के पास हैं? क्या सुशांत को मिलेगा न्याय? उनके मासूम चेहरे की यादें हमारे काम के साथ-साथ हमारे सपनों पर भी हावी हैं." विशाल कीर्ति ने इस तरह फिर से यह सवाल उठाया. इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने उनका पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्टर ने बताया था कि जिंदगी के 30 साल उन्होंने कुछ बनने में ही निकाल दिये.
नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह के साथ सेलिब्रेट कर रहीं अपनी पहली लोहड़ी, शेयर की Photos
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) द्वारा साझा किये गए इस नोट में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने लिखा था, "मुझे लगता है कि मैंने अपनी जिंदगी के पहले 30 साल कुछ न कुछ बनने में ही निकाल दिये. मैं हर चीज में अच्छा बनना चाहता था. मैं टेनिस, स्कूल और ग्रेड्स में अच्छा बनना चाहता था. और जो भी चीजें मैं उस परिप्रेक्ष्य में देखता था. जिस तरह से मैं था, उससे मैं सहमत नहीं था, लेकिन अगर में इन सब में अच्छा बन जाऊं तो... मुझे महसूस हुआ कि मैं गलत जा रहा हूं. क्योंकि खेल हमेशा अपन आपको ढूंढने का था, जो कि आप पहले से ही हो."
Makar Sankranti 2021: पतंग कट गई तो इसका इतना ग़म क्यूँ है...पढ़ें पतंगबाजी पर चुनिंदा शायरी
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो चे' से कदम रखा था और इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'एम.एस धोनी' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में भी दिखाई दिए. सुशांत सिंह राजपूत को धोनी की बायोपिक से सबसे ज्यादा पहचान मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं