विज्ञापन

Box Office Collection: सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'तेरे नाम' को किया था रिजेक्ट, Box Ofiice पर फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम को इस एक्ट्रेस ने ठुकराकर बहुत बड़ी गलती की थी, क्योंकि इस साल एक्ट्रेस की सभी फिल्में फ्लॉप रहीं.

Box Office Collection: सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'तेरे नाम' को किया था रिजेक्ट, Box Ofiice पर फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई
सनी देओल की इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के 'तेरे नाम' को किया था रिजेक्ट
नई दिल्ली:

इंडियन सिनेमा के री-रिलीज के दौर में सलमान खान की कल्ट क्लासिक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म तेरे नाम एक बार फिर चर्चा में है. 23 साल पहले रिलीज हुई भाईजान की यह फिल्म आज की जनरेशन को भी बहुत पसंद आती है. सलमान के जिन फैंस ने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा था, वो अब इस फिल्म को देखने के लिए तैयार रहें. फिल्म में सलमान खान का राधे भैया का रोल आज भी पॉपुलर है, जिसमें आज भी अलग स्वैग दिखता है. राधे और निर्जरा की जोड़ी ने दर्शकों में प्यार की अलग अलख जगाने का काम किया था. यह एक प्योर इमोशनल ड्रामा फिल्म है. फिल्म में भूमिका चावला ने सलमान खान की महबूबा का रोल प्ले किया था. लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म के लिए पहली च्वॉइस भूमिका नहीं बल्कि सनी देओल की यह एक्ट्रेस थी.

Latest and Breaking News on NDTV



तेरे नाम में पहले कौन थी च्वाइस
भूमिका चावला  से पहले उस एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ लाने की तैयारी हो रही थी, जिसने सनी देओल के साथ पर्दे पर गदर मचा दिया था. जी हां, बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है और सनी के साथ गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल की. सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म तेरे नाम में पहले अमीषा को लीड एक्ट्रेस लेने पर चर्चा हो रही थी. अमीषा ने साल 2001 में गदर से लोगों का दिल जीता था और साल 2003 में तेरे नाम रिलीज हुई थी. अमीषा पटेल उस वक्त इतनी बिजी थी कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काम करने से मना कर दिया. अमीषा के मना करने के बाद यह ऑफर भूमिका चावला के पास गया था. इस फिल्म से भूमिका चावला स्टार बन गई थीं.

दोबारा कब रिलीज होगी तेरे नाम?

अब सलमान खान के फैंस को तेरे नाम की री-रिलीज का इंतजार है. तेरे नाम एक बार फिर 27 फरवरी को सिनेमाघरों में लौट रही है. सलमान खान के फैंस को 27 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने साल 2003 में 24.54 करोड़ रुपये का छप्पर फाड़ कलेक्शन किया था. जबकि इस फिल्म का बजट महज 10 करोड़ रुपये था और फिल्म ने अपने बजट से साढ़े पांच गुना कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि फिल्म री-रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर क्या झंडे गाड़ती है. अब भाईजान के फैंस की नजरें 27 फरवरी पर टिकी हुई है.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और

IND vs PAK: मिलिए पाकिस्तानी प्रीति जिंटा से, स्माइल और डिंपल सेम टू सेम, बादशाह से जुड़ा नाम, पहलगाम अटैक के बाद बॉलीवुड डेब्यू का टूटा सपना 

रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, धुरंधर को बताया फेवरेट फिल्म, बोले- कमाल कर दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com