विज्ञापन

सुनीता आहूजा को गोविंदा जैसा बेटा तो चाहिए लेकिन पति नहीं, कहा- 'वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक'

सुनीता आहूजा ने कहा कि उनकी गोविंदा से शादी को चार दशक बीत गए हैं और अब वह उन्हें छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं. 

सुनीता आहूजा को गोविंदा जैसा बेटा तो चाहिए लेकिन पति नहीं, कहा- 'वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक'
सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में कही ये बात
नई दिल्ली:

गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल है, जिसमें वह पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती हैं. इसी बीच उन्होंने अभिषेक व्यास के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा एक अच्छे पति का उदाहरण नहीं हैं और उन्होंने जिंदगी में सबकुछ हासिल करने के बावजूद अपनी लाइफ नहीं जी है. चैट में सुनीता आहूजा ने कहा, बेटा बहुत अच्छा है. भाई बहुत अच्छा है. लेकिन एक पति जो मुझे चाहिए. जैसे मुझे ना थोड़ा शौक है पार्टी करने को. बाहर डिनर के लिए जाओ. हॉलीडे के लिए जाओ. 

गोविंदा को नहीं छोड़ेंगी सुनीता आहूजा

आगे उन्होंने कहा, लेकिन उसका जिंदगी सिवाय अपने परिवार की सेवा में. उस आदमी ने कभी मेवा नहीं खाया. वो 60 साल का हो गया. वो अफने लिए जिया ही नहीं आज तक. वो मुझे दुख होता है.  आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो. आप ने क्या जिंदगी देखा? कुछ नहीं देखा. मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा. पति नहीं चाहिए. अब अफसोस करने का फायदा ही क्या है. छोड़ तो नहीं सकते ना अभी. अब 40 साल बीत गया है अब तो सोचना भी गुनाह है. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के दौर में विनोद खन्ना ने दी थी बराबरी की टक्कर, इस एक्टर ने बनाया 'खलनायक', बदल के रख दी तकदीर

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिलेशनशिप 1987 में शुरू हुआ था. सुनीता गोविंदा की मां के परिवार से थीं और उनकी जब मुलाकात हुई तो वह बहुत जवान थीं. वहीं दोनों ने 1987 में चुपचाप शादी कर ली थी क्योंकि गोविंदा ने उसी समय बॉलीवुड में एंट्री की थी. कुछ साल रिश्ता छिपाकर रखने के बाद बेटी के जन्म पर दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया. कपल के दो बच्चे टीना आहूजा, जो फिल्मों में काम कर चुकी है और बेटा यशवर्धन आहूजा है, जो बॉलीवुड डेब्यू कर चुका है. 

ये भी पढे़ं- करिश्मा कपूर के बचपन की 5 फोटो, हूबहू दादा राज कपूर जैसी हैं आंखें, पोती से मिलने से पहले रखी थी अजीब शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Govinda Sunita Controversy, Sunita Ahuja Interview, Govinda Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com