हिंदी सिनेमा के डांसिंग सुपरस्टार एक्टर गोविंदा बहुत जल्द फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. गोविंदा ने 13 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के बारे में बताया. रूपा के साथ गोविंदा कई सालों बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं. एक्टर ने ना केवल फिल्म की अनाउंसमेंट की बल्कि अपनी लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से भी मिलावाया. रानी गोविंदा के साथ लीड रोल में हैं और यह उनकी पहली ही फिल्म है.
फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं गोविंदा
फिल्मों में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि लोगों के नजरअंदाज करने से वे और मजबूत हुए हैं. इसे "किस्मत" बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से रीस्टार्ट करने में विश्वास रहा है और उन्हें उम्मीद है कि 'रूपा' यंग ऑडियंस को पसंद आएगी. उन्होंने कहा,
"शायद किस्मत में यही था कि मुझे इतनी बार नजरअंदाज किया गया. लोग कहते रहते थे, 'अब वे फिल्मों में नजर नहीं आएंगे.' लेकिन मैंने हमेशा फिर से शुरुआत की. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म वह हासिल करे जिसकी मैंने कल्पना की है. कुछ ऐसा जिसकी लोग कल्पना भी न कर सकें और अपना जादू दिखाए."

उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म खास तौर पर युवाओं के लिए है. जब वे इसे थिएटर में देखेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि यह उन्हें सपने देखने और उन सपनों के सच होने पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगी."
कौन हैं गोविंदा की लीड हीरोइन रानी स्वर्णकार?
रूपा में गोविंदा के साथ जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं उनका नाम रानी है. रानी उत्तर प्रदेश से हैं और एक्टर के साथ ये उनकी पहली फिल्म है. पहली क्या इसे आप रानी का डेब्यू भी कह सकते हैं क्योंकि गोविंदा ही उन्हें लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सितंबर-अक्तूबर 2026 तक शुरू हो सकती है. रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा, पहले तो बहुत ज्यादा हिम्मत जुटानी पड़ी इनके साथ खड़े होने के लिए. मेरे लिए बड़े ही किस्मत की बात है कि ये मौका मिला. उम्मीद है कि मैं इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकूंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं