विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

सुहाना खान के 21वें बर्थडे लुक को देख हैरान हुए फैन्स, BFF अनन्या पांडे ने कही ये बात  

सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं.

सुहाना खान के 21वें बर्थडे लुक को देख हैरान हुए फैन्स, BFF अनन्या पांडे ने कही ये बात  
सुहाना खान (Suhana Khan) फोटो
  • सुहाना खान ने शेयर की फोटो
  • अनन्या पांडे का आया कमेंट
  • 21 साल की हो गई हैं सुहाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने कल यानी कि 22 मई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया. बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टारकिड्स में से सुहाना एक हैं. भले ही बॉलीवुड में अभी तक सुहाना (Suhana Khan) ने डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस की लिस्ट काफी लंबी है. ऐसे में सुहाना ने अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है और कैप्शन में ‘Twenty One' लिखा है. इस तस्वीर में सुहाना ने मिंट ग्रीन ड्रेस में अपने बर्थडे लुक से फैन्स का दिल चुरा लिया है.

सुहाना खान (Suhana Khan Photo) ने एक बेहद ही स्टनिंग और बोल्ड बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में वे काफी खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीर में सुहाना टेरेस पर नजर आ रही हैं. खुले बालों में उनका लुक देखने लायक है. उनकी इस फोटो को फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. इतना ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स के भी कमेंट्स सुहाना की इस फोटो पर आ रहे हैं. जोया अख्तर, नव्या नंदा, सीमा खान जैसे सितारों ने सुहाना के फोटो की तारीफ की है. वहीं, BFF अनन्या पांडे ने अपनी दोस्त की फोटो पर ‘Tinkerbell' कमेंट किया है. सुहाना (Suhana Khan Birthday Photo) की इस पोस्ट को अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

बता दें, गौरी खान ने सुहाना (Suhana Khan) के 21वें जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में सुहाना खान पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई थीं और उनके हाथ में एक हैंडबैग भी था. गौरी ने बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे. तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार मिलता रहेगा”. गौरी की ये पोस्ट लोगों को खूब पसंद आई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Birthday, Suhana Khan 21 Birthday, Suhana Khan Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com