विज्ञापन

Maatrubhumi First Review: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की मातृभूमि

Maatrubhumi First Review: हाल ही में सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. इसमें सुभाष घई समेत कई फिल्ममेकर्स पहुंचे. सुभाष घई ने इसे इमोशनल और जरूर देखने वाली फिल्म बताया है.

Maatrubhumi First Review: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की मातृभूमि
Maatrubhumi First Review: सुभाष घई ने लीक की मातृभूमि की कहानी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर काफी लंबे समय से बज बना हुआ है. फैंस फिलहाल यह जानना चाहते हैं कि आखिर भाईजान इस फिल्म को कब रिलीज करने वाले हैं. दरअसल, फिल्म को पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट भले ही रिवील न की गई हो, लेकिन इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट जरूर सामने आया है.

ये भी पढ़ें: हार मानने का सवाल ही नहीं उठता... 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

इंडस्ट्री के खास लोगों के लिए रखी गई स्क्रीनिंग

हाल ही में सलमान खान ने फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर्स और सितारे शामिल हुए. इस स्क्रीनिंग में सुभाष घई, चित्रांगदा सिंह, अपूर्व लाखिया, रितेश देशमुख, सूरज बड़जात्या, रूमी जाफरी, डेविड धवन, कबीर खान और सिद्धार्थ रॉय कपूर मौजूद रहे. सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्क्रीनिंग की तस्वीर भी शेयर की, जिसमें सभी फिल्ममेकर्स साथ नजर आए.

सुभाष घई ने की फिल्म की तारीफ

फिल्म देखने के बाद सुभाष घई ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने लिखा कि यह फिल्म इंडो-चाइना सैनिकों की इमोशनल कहानी को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है. उन्होंने इसे “दिल छू लेने वाली” और “जरूर देखने वाली फिल्म” बताया. सुभाष घई के अनुसार, फिल्म में देशभक्ति के साथ-साथ सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को भी मजबूती से पेश किया गया है.

गलवान घाटी विवाद से जुड़ी है कहानी

फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है. इसी वजह से फिल्म विवादों का सामना कर रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर रिलीज से पहले फिल्म को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी की जरूरत होगी. इसी कारण फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं और कुछ सीन्स की दोबारा शूटिंग भी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Maatrubhumi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com