विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर यूं लौट रहे थे युवा, बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर कर दिया Video

बॉलीवुड डारेक्टर नीरज घेवन (Neeraj Ghaywan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर यूं लौट रहे थे युवा, बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर कर दिया Video
नीरज घेवन (Neeraj Ghaywan) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर लौट रहे युवाओं का वीडियो शेयर किया है
  • बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर यूं लौट रहे थे छात्र
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर किया वीडियो
  • नीरज घेवन का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बिहार में बीते दिन पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (Bihar Police Constable) के लिए परीक्षा का आयोजन किया था. इसमें लगभग 11800 पदों के लिए करीब 17,00,000 लोगों ने आवेदन किया था. परीक्षा के दिन से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा देकर लौट रहे युवा ट्रेन पर चढ़े नजर आ रहे हैं. हैरान करने वाली बात तो यह है कि युवा ट्रेन के अंदर न खड़े होकर उसके गेट और ईंजन के पास खड़े हुए हैं. यहां तक कि परीक्षा देकर लौट रहे लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि उन युवाओं को ट्रेन पर भी खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है. 

जावेद अख्तर ने दीपिका पादुकोण की 'छपाक' पर किया ट्वीट, बोले- आर्ट यानी मनोरंजन करना है, और यह सर्कस से एकदम...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद 'मसान' (Masaan) फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन (Neeraj Ghaywan) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. नीरज घेवन के इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है, साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नीरज घेवन ने लिखा, "11800 बिहार पुलिस कॉन्सटेबल पद (Bihar Police Constable). 17 लाख आवेदनकर्ता. पटना से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र." 

चेतन भगत ने JNU को बताया कॉलेज तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- U का मतलब यूनिवर्सिटी है...

बता दें कि इस वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. इस वीडियो में भी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल (Bihar Police Constable) की परीक्षा देकर लौट रहे युवा ट्रेन में घुसते नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन में चढ़ने वाले लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो चुकी है कि इससे ट्रेन से चढ़ने-उतरने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में हो रही इस भीड़ के वजह से रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neeraj Ghaywan, Bihar Police Constable, Bollywood Directior Neeraj Ghaywan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com