विज्ञापन
This Article is From May 10, 2017

स्टेज पर आते ही छा गए जस्टिन बीबर, आलिया भट्ट, मलाइका, श्रीदेवी जैसे सितारे बने दर्शक

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपने मेगा शो के दौरान लोगों को दीवाना बना दिया. इस इंटरनेशनल स्टार के लिए लोगों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा. जस्टिन का कॉन्सर्ट शुरू हो चुका है. जस्टिन के फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए हैं.

स्टेज पर आते ही छा गए जस्टिन बीबर, आलिया भट्ट, मलाइका, श्रीदेवी जैसे सितारे बने दर्शक
कई वॉलीवुड सितारे जस्टिन बीबर का शो देखने पहुंचे हैं...
  • पॉप स्टार जस्टिन बीबर का नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में मेगा शो
  • लोगों पर सिर चढ़कर बोला बीबर का जादू, बनाया दीवाना
  • आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी जैसे सितारे पहुंचे
मुंबई: पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपने मेगा शो के दौरान लोगों को दीवाना बना दिया. इस इंटरनेशनल स्टार के लिए लोगों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा. फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए. इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हैं जो जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट में दर्शक बनकर पहुंचे.
 
alia bhatt

आलिया भट्ट कुछ इस अंदाज में बीबर के कॉन्‍सर्ट के लिए डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पहुंचीं.

jhanvi kapoor sridevi

श्रीदेवी बेटी जह्नावी और पति बोनी कपूर के साथ, अर्पिता खान अपने पति के साथ पहुंचीं.


जस्टिन इस कॉन्सर्ट के लिए पहली बार भारत आए हैं. इस कॉन्सर्ट के लिए दोपहर से ही लाइनों में लगे थे. शाम को लगभग 8.15 मिनट पर जस्टिन बीबर ने स्टेज पर एंट्री की और लोग इस पॉपस्टार को देख झूम उठे.
 
 

#justinbieber#pourposetour#mumbai#bieliebermoment#hubbyloving#aboutlastnight#mylove# @aaysharma

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on


 
 

Bieber with bae-ber ☺️

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

justin bieber
जस्टिन बीबर स्‍टेज पर काफी कूल अंदाज में नजर आए.
 
justinbieber

जस्टिन अपने पर्पज टूर के तहत भारत आए हैं. 23 वर्षीय युवा गायक देर रात 1.30 बजे एक चार्टेड प्लेन के द्वारा मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचे. गुलाबी रंग की हूडि पहने बीबर जैसे ही एयरपोर्ट से निकले तो उनके चाहने वालों उनका जोरदार स्वागत किया. जस्टिन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देर रात एयरपोर्ट के बाहर खड़े हुए थे. जस्टिन को सलमान खान के बॉडीगार्डों 'शेरा' ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था.
 
justin bieber
कॉन्‍सर्ट शुरू करने से पहले जस्टिन बच्‍चों के साथ इस मस्‍ती भरे अंदाज में नजर आए.

उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स घंटों इंतजार करते रहे. दुबई में 6 मई को अपनी प्रस्तुति देने के बाद ‘लव योरसेल्फ’ गायक बीबर आज यहां मुंबई में परफ़ॉर्म कर रहे हैं. बीबर अपनी चौथी एल्बम 'पर्पस' के प्रचार के लिए टूर कर रहे हैं. बीबर के इस कॉन्सर्ट में मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है. नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि सुरक्षा में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. कंसर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में नई दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Beiber, Justin Bieber In India, Justin Bieber Concert, Justin Bieber Concert India, Justin Bieber In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com