बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुनियाभर में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि गुड लुक के चलते भी जाने जाते हैं. 59 की उम्र में शाहरुख खान के चेहरे पर आज भी चार्म नजर आता है. शाहरुख खान तीन बच्चों को पिता हैं और बावजूद इसके वह फिट नजर आते हैं. अब शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी धीरे-धीरे बडे़ हो रहे हैं और लुक में वह अपने साथ के सभी स्टार किड्स को टक्कर देते हैं. बीती 31 मार्च की रात को अबराम खान को पिता शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर के मुंबई के खिलाफ हुए मैच में स्पॉट किया गया. यहां अबराम लुक में किसी स्टार से कम नहीं नजर आ रहे थे.
अबराम खान का कूल लुक (Abram Khan look)
अबराम खान का हेयर स्टाइल उनके स्टार पिता शाहरुख खान की तरह नजर आया. अबराम खान ने ब्लैक रंग की टी-शर्ट पर ब्लैक स्पोर्ट शॉर्ट पहना हुआ था और साथ ही ब्लू रंग के स्पोर्ट्स शूज भी पहने हुए थे. अबराम अब इतने बड़े हो गए हैं कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें मोबाइल भी पकड़ा दिया है. अबराम खान के बाएं हाथ में आप पीले रंग की कवर वाला मोबाइल फोन देख सकते हैं. अबराम का स्पोर्टी लुक काफी कूल और कॉम्फी नजर आ रहा है. अबराम अपने इस लुक में किसी स्टार से कम नहीं दिख रहे हैं. अब अबराम खान के लुक पर शाहरुख खान के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अबराम के लुक पर क्या बोले शाहरुख के फैंस (SRK Son Abram Khan)
अबराम खान के लेटेस्ट लुक पर एक फैन ने लिखा है, 'अबराम खान का लुक अपने पिता शाहरुख खान से मिलता-जुलता है'. दूसरा फैन लिखता है, 'अबराम खान तो हीरो लग रहा है'. तीसरा फैन लिखता है, 'अबराम अभी से लाइमलाइट में छाया रहता है'. अब शाहरुख खान के फैंस उनके बेटे के लुक पर ऐसे ही प्यार लुटा रहे हैं. बता दें, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं और आर्यन खान बतौर डायरेक्टर 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं