विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

जब बोनी कपूर ने किया शादी के लिए प्रपोज, श्रीदेवी ने 6 महीने तक नहीं की बात, फिर ऐसे जीता दिल

1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की. उस वक्त बोनी पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे- अर्जुन और अंशुला कपूर.

जब बोनी कपूर ने किया शादी के लिए प्रपोज, श्रीदेवी ने 6 महीने तक नहीं की बात, फिर ऐसे जीता दिल
बोनी कपूर के प्रपोज करने के बाद श्रीदेवी ने 6 महीने तक नहीं की थी बात

श्रीदेवी, जिनका नाम आज भी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स में लिया जाता है, उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 80s और 90s के दौर में वह उस मुकाम पर थीं, जहां कई बार उन्हें मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस मिलती थी. प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल थी, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही सुर्खियों में रही.

1996 में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की. उस वक्त बोनी पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे थे- अर्जुन और अंशुला कपूर. शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और अपना पूरा फोकस फैमिली और बच्चों पर रखा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बोनी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था, तो श्रीदेवी इतनी हैरान हुईं कि उन्होंने छह महीने तक बोनी से बात तक नहीं की.

‘तुम शादीशुदा हो और दो बच्चे हैं...'

ABP News के साथ पुराने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने इस किस्से का ज़िक्र किया था. उन्होंने बताया कि उन्हें श्रीदेवी को मनाने में कई साल लग गए. जब उन्होंने पहली बार शादी के लिए प्रपोज किया, तो श्रीदेवी चौंक गईं और बोलीं, “तुम शादीशुदा हो और दो बच्चे हैं, तुम मुझसे ये कैसे कह सकते हो?” इसके बाद उन्होंने छह महीने तक बोनी से कोई बात नहीं की.

बोनी ने ऐसे जीता श्रीदेवी का दिल

बोनी कपूर की श्रीदेवी को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं थी. जब श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया' में कास्ट किया गया, तो बोनी ने पूरी कोशिश की कि उन्हें शूटिंग के दौरान हर तरह की सुविधा मिले. उन्होंने उनके लिए बेस्ट मेकअप रूम से लेकर तीन कॉस्ट्यूम डिजाइनर तक अरेंज किए. बोनी कपूर इतने इंप्रेस हो चुके थे कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर को भी इस बारे में बता दिया था.

श्रीदेवी जब 'चांदनी' की शूटिंग कर रही थीं, तब बोनी वहां भी उन्हें फॉलो करते रहे. उनका एक ही मकसद था, श्रीदेवी को ये यकीन दिलाना कि वो हमेशा उनके साथ रहेंगे. धीरे-धीरे श्रीदेवी भी उनकी फीलिंग्स को समझने लगीं और फिर उन्होंने रिश्ता एक्सेप्ट किया.

‘मिस्टर इंडिया' के लिए दिए थे 11 लाख

श्रीदेवी की मां उस वक्त उनकी मैनेजर थीं. जब बोनी ने उन्हें 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रिप्ट सुनाई, तो उन्होंने फीस के तौर पर 10 लाख मांगे. उस समय ये अमाउंट बहुत बड़ा था, लेकिन बोनी ने बिना किसी हिचकिचाहट के 11 लाख ऑफर कर दिए. क्योंकि वो हर हाल में श्रीदेवी को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे.

2013 के इंडिया टुडे वुमन समिट में बोनी कपूर ने बताया था कि उन्हें श्रीदेवी की मासूमियत ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया. उन्होंने कहा था, “श्री बहुत इंट्रोवर्ट थीं. शूट खत्म होने के बाद वो अपने आप में रहती थीं. लेकिन उनकी सादगी ने मुझे खींच लिया. हर बार मिलने पर मेरी फीलिंग्स और बढ़ती गईं.”

श्रीदेवी को पाने के लिए बोनी कपूर ने जो रास्ता चुना, वो मोहब्बत से भरा था… मगर आसान कभी नहीं था. प्यार के इजहार के बाद लंबा इंंतजार, वो भी बिना किसी शिकायत के.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Boney Kapoor, Sridevi Boney Kapooo, Sridevi Boney Kapoor Love Story, Sridevi Boney Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com