बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी रही, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अपने ही देवर के साथ इतनी हिट रही कि दोनों ने एक-दो नहीं, बल्कि 14 फिल्मों में साथ काम किया. दिलचस्प बात ये है कि जहां देवर के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही, वहीं उन्होंने अपने पति के साथ एक भी फिल्म नहीं की. आज उनकी बेटियां भी फिल्मों में एक्टिव हैं और परिवार का नाम आगे बढ़ा रही हैं. हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी की, जिन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. अपनी एक्टिंग, एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दशकों तक दर्शकों का दिल जीता. लेकिन उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा ये दिलचस्प पहलू कम ही लोगों को पता होता है.
चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर रखा बॉलीवुड में कदम

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने साउथ सिनेमा में पहचान बना ली थी. बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा और ‘चांदनी', ‘मिस्टर इंडिया' और ‘नगीना' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से वो बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार बन गईं.
देवर अनिल कपूर के साथ 14 फिल्मों में किया काम

श्रीदेवी ने अपने देवर अनिल कपूर के साथ करीब 14 फिल्मों में काम किया. इन दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. उस दौर में ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑनस्क्रीन पेयरिंग में गिनी जाती थी.
अनिल कपूर-श्रीदेवी की जोड़ी है हिट

दोनों की फिल्मों में केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लगती थी कि दर्शकों को हर बार कुछ नया देखने को मिलता था. यही वजह रही कि मेकर्स भी इस जोड़ी को बार-बार कास्ट करना चाहते थे.
श्रीदेवी के पति हैं बोनी कपूर

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्में बनाई हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर उन्होंने काम नहीं किया. यही कारण रहा कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की जोड़ी पर्दे पर कभी नजर नहीं आई. हालांकि पर्दे के पीछे दोनों की साझेदारी काफी मजबूत रही.
श्रीदेवी की बेटियां रख चुकी हैं बॉलीवुड में कदम

श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अब फिल्मों में एक्टिव हैं. दोनों लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं और अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.
श्रीदेवी के निधन से फैंस को लगा झटका

साल 2018 में श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया. उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति माना जाता है. आज भी उनकी फिल्में और यादगार किरदार दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं