बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपने नेक कामों की वजह से लॉकडाउन के समय से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ होती है. हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) पर एक किताब लिखी गई, जिसका टाइटल 'आई एम नो मसीहा' (I Am No Messiah) है. इस किताब को पाठकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. इसी बीच सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर एक और बड़ी खबर आई है. एक्टर को हम टाउन मोगा (पंजाब) की एक सड़क का नाम उनकी स्वर्गीय मां सरोज सूद के नाम पर रखा गया है.
सोनू सूद ने 'मसीहा' कहलाने के लिए ट्रोल होने पर दिया जवाब, बोले- मेरा गुणगान हो ये मेरा सपना नहीं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This is... and this will be..
— sonu sood (@SonuSood) December 31, 2020
My Biggest Achievement Till Date.
A road in Moga on my mother's name :
“Prof. Saroj Sood Road”
My actual road to success
Miss u maa. pic.twitter.com/KiHtfeUK28
सोनू सूद (Sonu Sood) इस खबर के सामने आने के बाद इमोशनल हो गए. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर सड़क के उद्घाटन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा: यह है ... और यह होगा .. मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि. मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क... "प्रो. सरोज सूद रोड." मेरी सफलता का सही मार्ग. मिस यूं मां." सोनू सूद ने इस कैप्शन के जरिए अपनी भावनाएं फैन्स के बीच व्यक्त की हैं. उनकी इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा: "एक दृश्य जो मैंने अपने जीवन में सपना देखा था. आज मेरे होम टाउन मोगा में एक सड़क का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया है: 'प्रो.सरोज सूद रोड'. ये वहीं सड़क है जिस पर उन्होंने सारी जिंदगी यात्रा की. घर से कॉलेज और फिर घर वापस. यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय होगा. मुझे यकीन है कि मेरे मम्मी और पापा स्वर्ग से कहीं न कहीं मुस्कुरा रहे होंगे. काश वे इसे देखने के लिए आसपास होते."
सोनाक्षी सिन्हा ने इन हसीन नजारों के साथ गुजारा साल का आखिरी दिन, बोलीं- Goodbye 2020...
बता दें कि कुछ दिन पहले सोनू सूद (Sonu Sood) को लेकर खबर सामने आई थी कि तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के डूब्बा तांडा गांव के लोगों ने उनको 'वास्तविक हीरो' बताते हुए एक मंदिर का निर्माण किया और वहां उनकी आवक्ष प्रतिमा स्थापित की थी. सोनू सूद ने हाल ही में एक नयी पहल की भी घोषणा की थी, जिसके तहत वह उन गरीब लोगों को ई-रिक्शा मुहैया कराएंगे, जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी आजीविका का स्रोत खो दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं