विज्ञापन

90s में ऑटो से शादी ब्याह तक की शान था ये दर्दभरा नगमा, झूठी क्राइम स्टोरी की वजह से बना चोट खाए आशिकों का फेवरिट

90 के दशक में एक दर्दभरा गीत ऑटो रिक्शा से लेकर शादी-ब्याह तक हर जगह सुनाई देता था. प्यार में धोखा खाए लोगों के बीच इसकी दीवानगी ऐसी थी कि ये उनकी भावनाओं की आवाज बन गया.

90s में ऑटो से शादी ब्याह तक की शान था ये दर्दभरा नगमा, झूठी क्राइम स्टोरी की वजह से बना चोट खाए आशिकों का फेवरिट
एक गाना जिसने 90 के दशक में मचा दिया था तहलका
नई दिल्ली:

90 का दशक म्यूजिक प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं था. उस दौर में एक गाना ऐसा था, जो दिल टूटने की आवाज बन गया था. जैसे ही टेप रिकॉर्डर पर वो धुन बजती, लोग पलभर के लिए रुक जाते थे. ऑटो रिक्शा में बैठो तो वही गाना, मोहल्ले की पान दुकान पर जाओ तो वही गाना, यहां तक कि कई शादी-ब्याह में भी लोग इस दर्दभरे गीत को बजा देते थे. प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए तो ये किसी एंथम से कम नहीं था. सोनू निगम की दर्द भरी आवाज और गाने के इमोशनल बोल ने इसे ऐसा सुपरहिट बना दिया कि करीब 30 साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने के साथ एक ऐसी सनसनीखेज कहानी भी जुड़ गई थी, जिसने इसकी चर्चा को और बढ़ा दिया था. हम बात कर रहे हैं सुपरहिट गीत 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' की.

यह भी पढ़ें- Eetha Release Date: 'स्त्री 2' के बाद 'ईथा' से धमाल मचाने को तैयार हैं Shraddha Kapoor, जानें कब होगी रिलीज

एक अफवाह ने गाने को बना दिया और बड़ा हिट

इस गाने की लोकप्रियता के पीछे सिर्फ इसके बोल और संगीत ही नहीं थे, बल्कि एक सनसनीखेज कहानी भी थी. सालों तक लोगों के बीच ये बात घूमती रही कि पाकिस्तानी गायक अताउल्लाह खान इसाखेलवी ने अपनी प्रेमिका की बेवफाई से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी और उसी दर्द में ये गाना गाया था. कहानी इतनी वायरल हुई कि लोगों ने इसे सच मान लिया. हालांकि बाद में ये पूरी कहानी झूठी निकली और अताउल्लाह खान ने खुद इसे अफवाह बताया.

पाकिस्तान से निकला, बॉलीवुड में छा गया

कम लोग जानते हैं कि 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' की जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं. अताउल्लाह खान के लोकप्रिय गीत से प्रेरित इस गाने को हिंदी फिल्म बेवफा सनम में नए अंदाज में पेश किया गया था. जैसे ही सोनू निगम की आवाज इस गीत से जुड़ी, गाना सीधे लोगों के दिल में उतर गया.

फिल्म हिट हुई, लेकिन गाना बन गया सुपरस्टार

साल 1995 में आई बेवफा सनम को दर्शकों ने पसंद किया था, लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चा इसके गानों की हुई. खासकर 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' ऐसा हिट हुआ कि कई लोग आज भी फिल्म का नाम भूल जाते हैं, लेकिन गाने के बोल नहीं.

यह भी पढ़ें- तलाक के बाद भी माही विज और जय भानूशाली हैं साथ- साथ, बोलीं- आज भी वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं

30 साल बाद भी कायम है दीवानगी

आज भी जब दर्दभरे गानों की बात होती है, तो इस गीत का नाम सबसे ऊपर आता है. सोशल मीडिया से लेकर स्टेज शोज तक, ये गाना अब भी लोगों का फेवरिट बना हुआ है. शायद यही वजह है कि 90s का ये दर्दभरा नगमा आज भी टूटे दिल वालों की प्लेलिस्ट का स्थायी सदस्य है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Achha Sila Diya Song, Attaullah Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com