विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

Sonu ke Titu Ki Sweety Box Office Collection: साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म, कमा डाले 100 करोड़ रुपये

'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने साल 2018 की दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

Sonu ke Titu Ki Sweety Box Office Collection: साल की दूसरी सुपरहिट फिल्म, कमा डाले 100 करोड़ रुपये
Sonu Ke Titu Ki Sweety ने कमा डाले 100 करोड़ रुपये
  • 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की शानदार कमाई
  • बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़
  • 23 फरवरी को हुई थी रिलीज
नई दिल्ली: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने साल 2018 की दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. 'पद्मावत' के बाद इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. कोई भी बड़ा स्टार न होने के बावजूद Sonu ke Titu Ki Sweety लोगों की पसंद बनी रही. 23 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक 100.10 करोड़ रुपए कमा चुका है. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 76 लाख रुपए की कमाई की और यह साल की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बन गई है. वहीं तीसरे नंबर पर पैडमैन 78.95 करोड़ रुपए कमा चुका है.

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'

तरण ने बताया कि चौथे सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को 1.27 करोड़, शनिवार को 2.11 करोड़, रविवार को 2.32 करोड़ और सोमवार को 76 लाख रुपए की कमाई की जा चुकी है. 'प्यार का पंचनामा' की सीरीज फिल्म कही जाने वाली इस फिल्म ने 'पैडमैन' को भी पीछे छोड़ दिया. बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं.
 
फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत यानी की आफत. फिल्म युवा तेवरों से लबरेज थी, लेकिन महिलाओं को गलत ढंग से पेश करने को लेकर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी. लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगा और, मैन वर्सेज विमेन का फंडा उन्हें जम गया.

VIDEO: नई पैकिंग में पुराना फार्मूला है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Ke Titu Ki Sweety, Sonu Ke Titu Ki Sweety Hits 100 Crore, Box Office Collection, Kartik Aaryan, Nushrat Bharucha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com