विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर सास प्रिया आहूजा का आया रिएक्शन, लिखा- दादी बनने के लिए हूं– ‘सुपर एक्साइटेड’ 

सोनम ने प्रग्नेंसी की घोषणा की. इसके तुरंत बाद फैमिली और फ्रेंड्स ने  कपल को बधाई देना शुरू कर दिया. सोनम कपूर की सास प्रिया आहूजा ने सोनम कपूर के बेबी बंप का क्लोज अप शॉट पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दादी बनने के लिए 'सुपर एक्साइटेड’.

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी पर सास प्रिया आहूजा का आया रिएक्शन, लिखा- दादी बनने के लिए हूं– ‘सुपर एक्साइटेड’ 
सास के साथ सोनम कपूर
नई दिल्ली:

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं.  सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम ने प्रग्नेंसी की घोषणा की. इसके तुरंत बाद फैमिली और फ्रेंड्स ने  कपल को बधाई देना शुरू कर दिया. सोनम कपूर की सास प्रिया आहूजा ने सोनम कपूर के बेबी बंप का क्लोज अप शॉट पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दादी बनने के लिए 'सुपर एक्साइटेड'. जल्द ही, इंतजार नहीं कर सकती. लव यू माय बचास. भगवान भला करे. सोनम कपूर की बहन और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ दिल के इमोजी शेयर किए. 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक मनमोहक पोस्ट के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, चार हाथ. आपको सबसे अच्छे से उठाने के लिए. दो दिल. यह आपके साथ हर कदम पर एक साथ धड़केगा. एक परिवार जो आपको हमेशा प्यार देगा. हम इंतजार नहीं कर सकते. सोनम कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई 2018 में मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की. आनंद आहूजा फैशन लेबल भाने और स्नीकर बुटीक वेजनॉन वेज चलाते हैं. ये कपल फिलहाल लंदन में रह रहा है.

सोनम कपूर आखिरी बार 2019 की फिल्म द जोया फैक्टर में को- स्टार दुलकर सलमान और अंगद बेदी के साथ नजर आई थीं. सोनम अगली बार शोम मखीजा की फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी. उन्होंने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप अभिनीत एके वर्सेज एके में एक कैमियो भी किया था.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Birthday, Sonam Kapoor Bollywood, Sonam Kapoor Films, Sonam Kapoor Engagement, Sonam Kapoor Husband, Sonam Kapoor Photo Viral, Sonam Kapoor News, Sonam Kapoor Anand Ahuja, Sonam Kapoor Anand Ahuja First Baby, Sonam Kapoor Anand Ahuja Funny Video, Sonam Kapoor Anand Ahuja Love Story, Sonam Kapoor Anand Ahuja Marriage, Sonam Kapoor Anand Ahuja Mehnadi, Sonam Kapoor Anand Ahuja Photos, Sonam Kapoor Anand Ahuja Pregnancy, Sonam Kapoor Anand Ahuja Reception Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com