कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने बहुचर्चित द कपिल शर्मा शो का नया सीजन लेकर आने वाले हैं. उनके फैंस भी शो के नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं कपिल शर्मा न केवल एक शानदार कॉमेडियन हैं, बल्कि एक अभिनेता और अब सिंगर भी हैं. जी हां उन्होंने अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखाया जिसे देखने के बाद कपिल शर्मा के फैंस तारीफ करते नहीं थकेंगे. उन्होंने एक गजल गाते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है. कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. कॉमेडियन का यह वीडियो द कपिल शर्मा शो के सेट का है. वीडियो में कपिल शर्मा अपने शो के म्यूजिक ग्रुप के साथ हरिहरन की गजल गाते दिखाई दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में कपिल शर्मा व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं. वीडियो में अपनी खूबसूरत आवाज से हरिहरन की गजल गा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने खास कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे खास गजल.' इस कैप्शन में उन्होंने हरिहरन को भी टैग किया हुआ है. सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'शानदार पाजी.' दूसरे ने लिखा, 'जोरदार पाजी.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं.
सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने साथ की शॉपिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं