कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली. मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है. सुबह से ही अभिजीत दीपके के समर्थक जंतर-मंतर पर जुट रहे हैं. सीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी बीच इस विरोध प्रदर्शन को लेकर फिल्मी सितारों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा शुरू से ही अपनी राय रख रही है.
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को जंतर-मंतर पर जो हुआ उसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. दबंग फेम एक्ट्रेस ने लिखा, '20 जुलाई...बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.' इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन की कोई फोटो भी शेयर की हैं.
सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले सोनम वांगचुक के समर्थन में भी एक वीडियो शेयर किया था. इस तरह वो लगातार इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रही हैं. उनके अलावा शबाना आजमी और नसीरूद्दीन शाह जैसे सितारे भी इस विरोध प्रदर्शन के सपोर्ट में हैं.
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद मंगलवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यहां पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं