कान फिल्म फेस्टिवल का 77वां साल कई वजह से चर्चा में रहा. एक तो पायल कपाड़िया जिनकी फिल्म 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' को खूब तारीफें मिलीं. दूसरी वजह अनुसूया गुप्ता जिन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता और तीसरे रहे वो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जो इस साल कान के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते दिखे. विराज घेलानी, आरजे करिश्मा, अंकुष बहुगुना, आस्था शाह, नैन्सी त्यागी, संज्योत कीर जैसे कई चेहरे...कई इनफ्लुएंसर्स इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आए. इन्हें देखकर कई लोगों के दिल में ये सवाल आया कि आखिर इन्हें बुलाया किसने था ? अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो इसका एक छोटा मोटा जवाब हम सोशल मीडिया से ढूंढ कर लाए हैं क्योंकि इसे लेकर वहां काफी चर्चा, काफी दावे और काफी बातें चल रही हैं.

ये सोशल मीडिया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर otherwarya नाम का एक इंस्टाग्राम पेज है. इस पर एक प्राइस लिस्ट शेयर की गई है और दावा किया जा रहा है कि एक कंपनी जिसकी पहुंच कान फिल्म फेस्टिवल के टिकट्स और पासेस तक थी उन्होंने टिकेट्स इन्फ्लुएंसर्स को बेची हैं. इस पेज पर एक रेट लिस्ट शेयर की गई है. आप देख सकते हैं कि 15 मई की टिकट 12 लाख रुपये की बताई गई है. इसके बाद 16 मई की टिकट 12 लाख 75 हजार की है. 17 मई के इवेंट में शामिल होने के लिए कुछ लोगों 24 लाख रुपये तक चुकाए हैं. आप इस पोस्ट पर पूरी रेट लिस्ट देख सकते हैं. अब ये पोस्ट जंगल में आग की तरह वायरल हो चुकी है और लोग हैरान हैं कि थोड़ी सी पब्लिसिटी के लिए लोग कितनी मोटी रकम खर्च करने तक को तैयार हो जाते हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं