- स्मृति ईरानी ने हरसिमरत संग किया गिद्दा
- सांसद हरसिमरत कौर ने पोस्ट किया वीडियो
- एनडीए की कई महिला सांसद भी थीं मौजूद
नेताओं को डांस करते हुए तो आपने कई मौकों पर देखा होगा लेकिन कभी कबार ही ऐसे खुशनुमा वीडियो सामने आते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्रेंड हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) पंजाबी डांस करते नजर आ रहे हैं. मौका था लंच का जिसके लिए कुछ महिला सांसद एक साथ एकत्रित हुईं. अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. हरसिमरत कौर के अलावा भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व सांसद किरण खेर भी साथ में मौजूद थीं. सभी ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर गिद्दा किया. यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो काफी वायरल हो गया.
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग पोस्ट की रोमांटिक फोटो, कैप्शन तो नहीं लिखा लेकिन...
Life worked its magic on us yesterday afternoon, when a routine lunch became a trip to childhood. @smritiirani @KirronKherBJP @AnupriyaSPatel @KanimozhiDMK @supriya_sule pic.twitter.com/PEyJMEzL7r
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) February 1, 2019
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महिला सांसद हरसिमरत कौर, स्मृति ईरानी और किरण खेर के अलावा लंच के दौरान अपना दल पार्टी की सांसद अनुप्रिया पटेल, डीएमके पार्टी की कनिमोझी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी साथ में मौजूद रहीं. हरसिमरत कौर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ''जिंदगी ने कल दोपहर हम पर अपना जादू चलाया, जब एक नियमित दोपहर के भोजन के वक्त बचपन की याद दिलाई.'' इस वीडियो को 56 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया. यूजर ने इस वीडियो पर अपने कमेंट भी किया.
Thackeray Box Office: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खूब बटोरी वाहवाही, अब तक कमा डाले इतने करोड़
एक यूजर ने लिखा, 'नारी शक्ति.. देश की शक्ति..' तो एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गर्व से हम कहेंगे कि ये है लोकतांत्रिक और अतुल्यनीय भारत'. इसमें सबसे खास बात तो यह है कि स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर ने तेजी से गिद्दा करते हुए देखा गया, जो लोगों को काफी पसंद आया.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं